आठ जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

66
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 8 january : आठ जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

आठ जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 10.42 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद अगले दिन सुबह के 07.10 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 11.41 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.52 से 11.10 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

नौ जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 11.08 बजे तक। नक्षत्र- रेवती पूरा दिन व पूरी रात। योग- परिघ सुबह के 10.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.41 बजे। राहुकाल- शाम के 04.23 से 05.41 बजे तक। अभिजीत- 12.07 से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें आठ जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कामकाज से संबंधित कार्यों में उलझनें रहेंगी। पारिवारिक आवश्यकता पर खर्च होगा। संतान के कारण सामाजिक मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही पर्यटन की योजना पर बात करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज दिन अच्छा है। आप अपने किसी प्रियजन के सहयोग के लिए आगे आएंगे। सार्वजनिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। इससे उनके जन समर्थन और प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोतरी होगा।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा। अधिकांश कार्य स्वयं करने पड़ेंगे। आज आपको जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं लंबित हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको धैर्य और शांति से स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो स्वयं पहल कर मनाने का प्रयास करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य से जूझना करना होगा। घर में महिलाओं की आज ज्यादा चलेगी। इससे घरेलू शांति बनी रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। धन लाभ का योग है। हालांकि इसके लिए आपको भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई कार्य लंबित नहीं रखें। अन्यथा उलझनें बढ़ने से कार्य अधूरे रह जाएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आठ जनवरी 2022 का दिन आपके लिए अच्छा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। पुरानी लंबित योजना को भी गति मिल सकती है। उन पर आज ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य प्रारंभ कर दें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आज दिन रहते अवश्य कर लें। वरना वह कार्य लटक सकता है। महिलाएं हर जिम्मेदारी को ठीक से संभालेंगी परंतु अचानक उग्र हो सकती हैं। इससे परेशानी होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ी परेशानी वाला है। हालांकि किसी तरह आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। हालांकि इसके साथ ही खर्चे भी पहले से तैयार रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज जिस भी नए कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। उचित होगा कि आप पुरानी महत्वाकांक्षी योजना पर आज ही अमल प्रारंभ कर दें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अच्छे-खासे संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार में आपके कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है। आज यदि किसी को उधार देना पड़े, तो सोच-विचार कर दें।

नोट- आठ जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here