आठ जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

119
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 8 July : आठ जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

आठ जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन और रात तड़के 05.16 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा रात के 08.59 बजे तक। योग- वृद्धि दिन के 04.20 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 02.10 से 03.54 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.58 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

नौ जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 11.14 बजे तक। योग- ध्रुव दिन के 04.46 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.26 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ जुलाई का राशिफल

पढ़ें आठ जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। किसी नजदीकी से आपकी कहासुनी हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अपने काम पर फोकस करें। दूसरों के मामले से दूर रहें। अन्यथा अपना समय और मेहनत बेकार करेंगे। साथ ही अपना काम भी खराब हो जाएगा। शाम को मित्रों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कारोबारियों को आज दैनिक खर्चा चलाने लायक ही धन लाभ हो पाएगा। नौकरीपेशा लोगों का समय भी व्यस्तता और तनाव में बीतेगा। पुराने विवाद का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज समय पर काम की शुरुआत करें तो सफलता और प्रशंसा दोनों मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने अनुभवों के सहारे पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपकी दिनचर्या धीमी रहेगी। इसका परिणाम होगा कि शाम तक आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ जाएगा। बढ़ते खर्च के अनुपात में आय में बढ़ोतरी नहीं होगी। इससे आर्थिक स्थित पर असर पड़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आपके सिर पर आ सकते हैं। इस कारण से आप अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दें सकेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आठ जुलाई का राशिफल आपके अनुकूल है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। उचित होगा कि पुरानी लंबित योजना पर अमल शुरू कर दें। निवेश के लिए भी उत्तम समय है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि आपका कोई पुराना कर्ज है, तो आज आपको उससे मुक्ति मिल सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन अनुकूल है। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें सुधार होगा। आपको आकस्मिक रूप से धन की आमदनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपका समय मनोरंजन के कार्य में व्यतीत होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय की तुलना में आपका धन अधिक व्यय होगा, लेकिन वह आप खुशी से खर्च करेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी में सौम्यता को बनाए रखें। यह आपको सम्मान दिलवाएगी। कार्यक्षेत्र में नया पद मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन अच्छा है। विशेष रूप से भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल है। लंबित योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। इसके साथ ही स्थान परिवर्तन हो सकता है।

नोट- आठ जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here