आठ मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

80
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 8 March : आठ मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

आठ मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 12.31 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका पूरा दिन व पूरी रात। योग- वैधृति रात के 12.28 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- दिन के 03.29 से 04.57 बजे तक। अभिजीत- 12.09 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

नौ मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 02.56 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 08.31 बजे तक। योग- विष्कंभ रात के 01.17 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.32 से 02.00 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें आठ मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने गृहस्थ जीवन को संवारने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती है। क्योंकि जीवनसाथी आपसे कुछ नाराज हैं। आज उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश करनी होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपका कुछ समय घरेलू तनाव को खत्म करने में भी व्यतीत होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

यह भी पढ़ें- दुर्गा का हर रूप करती हैं ग्रह शांति, जानें ब्रह्मचारिणी के बारे में

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) सरकारी नौकरी से जुड़े जातक आज अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। इसका उन्हें लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। इससे आपके लिए लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन सतर्क रहने का है। कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सतर्क रहें। अन्यथा इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आठ मार्च 2022 का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में उपहार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी। आप सभी से प्यार से पेश आएंगे। इसका आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह आपके पक्ष में आ सकता है। इससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आपका ध्यान आज अनर्गल बातों पर अधिक रहेगा। दूसरों को सताने में आपको आनंद आएगा। किसी की नाराजगी के बाद भी स्थिति से आप अनजान रहेंगे। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधूरे मन से खाना पूर्ति के लिए कार्य करेंगे। आपको इस रवैये को छोड़ना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन अच्छा फलदायक है। धन की आमदनी अधिक होने से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में यदि आज आप गंभीर होकर कार्य करेंगे, तो उन्नति की उच्च सीमा तक जा सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) यदि आज आप कोई नया व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। कुंवारे को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में इस समय आप ख्याति और यश बटोर सकते हैं। लेकिन आपको इसके लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

नोट- आठ मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here