आठ मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग जानें

90
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 8 march : आठ मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

आठ मार्च का पंचांग

8 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दोपहर बाद के 03.44 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वा आषाढ़ रात के 08.40 बजे तक। योग- व्यतिपात दोपहर बाद के 01.51 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.07 से 09.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ मार्च का पंचांग

9 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दोपहर बाद के 03.02 बजे तक। नक्षत्र- उत्तरा आषाढ़ रात के 08.42 बजे तक। योग- वरिघा दोपहर के 12.06 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 03.29 से 04.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ मार्च का राशिफल

पढ़ें आठ मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

किसी भी तरह के तनाव से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपनी बात को स्पष्ट तरीके से दूसरों के सामने रखें। किसी भी तरह के निवेश से बचें। दोस्तों के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है। घरवालों के साथ समय बताएं। बोलचाल पर ध्यान रखेंगे तो कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है।

वृष

अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से टल रहे कार्य को जल्द से जल्द पूरा निपटा लें। किसी भी तरह के फैसले से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की सलाह ले लें। यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। अन्यथा नजदीकी रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। इसलिए अभी निवेश कर सकते हैं। यह फायदेमंद होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर के किसी बुजुर्ग या बच्चे का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सावधानी बरतें।

कर्क

दिन भर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। कारोबारी बचत करते हुए व्यवसाय करें। मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ने का योग है। पारिवारिक परेशानियों का हल निकल आएगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। घूमने-फिरने का कोई कार्यक्रम आखिरी वक्त पर टल सकता है।

सिंह

जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। कोई भी बड़ा काम करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बच्चों के साथ बेहतर समय बीत सकता है। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ चीजें आपके मन-मुताबिक नहीं होंगी। लेकिन उससे परेशान न हों।

कन्या

निवेश के लिए आज उपयुक्त समय नहीं है। अतः उसे करने से बचें। परिवार में वाद-विवाद करने से तनाव का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। कारोबारी साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। साझेदारी फायदेमंद होगी।

तुला

आठ मार्च का राशिफल मिश्रित फल लेकर आया है। आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। यह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। अपनी बात को जीवनसाथी पर थोपने से परहेज करें। उनकी भावनाओं की भी इज्जत करें। कार्यक्षेत्र में आज आप प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे।

वृश्चिक

आपके व्यवहार में आज उदारता रहेगी। किसी भी तरह की योजना पर धन खर्च नहीं करें। क्योंकि आज सफलता में बाधा का योग है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपके काम में भी दिखेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

धनु

अपना काम पूरा करवाने के लिए किसी दूसरे पर दबाव नहीं। डालें उनकी इच्छाओं को भी ध्यान से सुनें। जल्दबाजी में किसी भी तरह के फैसले लेने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। इससे खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। यह फायदेमंद होगा।

मकर

किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें। वह आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करने से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीक़े से काम करें। कारोबारी मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं।

कुंभ

परिवार के साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र सहित हर तरह के तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को छुपाए नहीं। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु नाकाम रहेंगे। कोई पुराना करीबी लंबे समय बाद अचानक से मिल सकता है।

मीन

भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर न होने दें। अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में छोटा-मोटा कोई तनाव हो सकता है। घर परिवार में कोई भी निर्णय समझदारी से लें। कार्यक्षेत्र में कोई भी समस्या ठंडे दिमाग से सुलझाएं। जीवनसाथी से तनाव हो सकता है।

नोट- आठ मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here