मिथुन राशि वाले खुद बनाएंगे अपना भाग्य

92
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 8 November : मिथुन राशि वाले खुद बनाएंगे अपना भाग्य। जानें आठ नवंबर को किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। मुहूर्त व योग की जानकारी है। दिशा शूल में जानें कि किस दिशा की ओर यात्रा ठीक नहीं है। उधर जाना जरूरी हो तो दोष में कमी के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

8 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी सुबह 07.29 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह को 08.05 बजे तक। योग- शुभ अगले दिन सुबह के 05.20 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:32 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 09.21 से 10.43 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

9 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी सुबह 06.50 बजे तक। उसके बाद 10 नवंबर को सुबह 05.27 बजे तक नवमी। नक्षत्र- अश्लेषा सुबह को 08.43 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 01.31 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:30 बजे। राहुकाल- पूर्वाह्न के 08.01 से 09.22 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ नवंबर का राशिफल

मेष

आपके कार्य योजनानुसार होंगे। थोड़ा धैर्य रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद से परहेज करें। नए वाहन खरीदने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विद्याथिर्यों के लिए दिन अनुकूल है।

वृष

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। कारोबारी विस्तार की नई योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। राजनीति करने वालों के लिए अच्छा समय है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें।

मिथुन

मिथुन राशि वाले खुद बनाएंगे अपना भाग्य। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएंगी। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। पूर्व की योजनानुसार आय के नए स्रोत खुलेंगे। संतान पक्ष की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

विरोधियों की गतिविधियां बढ़ेंगी। आज सतर्कता बरतें। खासकर बातचीत में संयम बरतें। अन्यथा आपकी बातों की ही गलत व्याख्या की जा सकती है। इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में विवाद हो सकता है।

सिंह

दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजना किसी से साझा नहीं करें। नुकसान हो सकता है। कारोबारियों को फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या

आर्थिक स्थिति में सुधार का योग है। हालांकि आय के साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। निवेश के लिए अनुकूल समय है। परिवार में मामूली बात पर कलह हो सकती है। संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने का योग है। यह कद बढ़ने का संकेत होगा।

तुला

आज आपके लिए मस्ती भरा दिन रह सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात का योग है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम करें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। आपसे परिवार की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। उन्हें भी उचित समय दें। खान-पान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

मिथुन राशि वाले खुद बनाएंगे भाग्य तो आप भी दिनभर व्यस्त रहेंगे। काम की अधिकता से थके हुए महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। इससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। यदि स्थाई संपत्ति खरीदने की योजना है तो उस पर आगे बढ़ेंगे।

धनु

आपके मन में दुविधा हावी रहेगी। उसे दूर करें। अपनी तर्कशक्ति पर भरोसा करें। आपका निर्णय सही साबित होगा। योजना के बारे में चाहें तो किसी करीबी से भी चर्चा करें। फिर निश्चिंत होकर आगे बढ़ें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। भविष्य में उसका फायदा मिलेगा।

मकर

लेन-देन में अत्याधिक सतर्कता बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि आज लेन-देन को टाल दें। आपका आचरण दूसरों को आकर्षित करेगा। मीठा बोलकर कार्यक्षेत्र में मनमाफिक काम करा लेंगे। इससे आपकी छवि निखरेगी।

कुंभ

आज का दिन अनुकूल है। पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। रिश्तेदारों के सहयोग से बिगड़े काम बन जाएंगे। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं। यदि ऐसा है तो उस पर बेहिचक आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन

आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों के लिए विशेष अनुकूल समय है। कोई परीक्षा दी है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी मेहनत से उससे पार पा लेंगे। किसी काम को बाद के लिए नहीं टालें।

नोट-मिथुन राशि वाले खुद बनाएंगे अपना भाग्य में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल की जानकारी मिली। उस दिशा में जाना ही हो तो दलिया या घी खाकर जाएं। दोष कम लगेगा।

यह भी पढ़ें – महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here