आठ सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

178
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 8 September : आठ सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

08 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया रात के 02.33 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 03.56 बजे तक। योग- शुभ रात के 11.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.34 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 01.52 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

09 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 12.18 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 02.31 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 08.43 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- दिन के 01.52 से 03.26 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.53 बजे से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें आठ सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो)  दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। उनसे कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। आय सीमित रहने और आकस्मिक खर्च बढ़ने से जेब पर असर पड़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विशेष रूप से साझेदारी के काम में बड़ा लाभ हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी का योग बन रहा है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कला-संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। उन्हें सफलता मिलने के साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। राजनीति व सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी। उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से समय ठीक है। व्यापार में यदि जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं। भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि मकान व दुकान खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उस पर आगे बढ़ें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आठ सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इससे मन प्रसन्न होगा। घरेलू मोर्चे पर तनाव बढ़ेगा। परिवार की अपेक्षा पूरी नहीं करने से मन खिन्न रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। जल्दबाजी में चोट लगने का खतरा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। शारीरिक कष्ट का योग है। इसमें लापरवाही नहीं करें। चिकित्सक का परामर्श लें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। आय की स्थिति यथावत रहेगी लेकिन अनावश्यक के खर्च बढ़ेंगे। लेन-देन में शीघ्रता न करें। विशेष रूप से उधार देने से परहेज करें। वापसी कठिन होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) रोजगार की तलाश पूरी होने का योग है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो)  क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा प्रतिद्वंद्वी उसका लाभ उठाकर आपकी स्थिति कमजोर कर देंगे। कार्यक्षेत्र में भी आवश्यक न हो तो आज किसी से अधिक बातचीत नहीं करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। इसके साथ ही कार्य व्यस्तता भी बढ़ेगी। अपने रुके हुए धन को प्राप्त करने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन अनुकूल फल वाला है। कार्यक्षेत्र में कद बढ़ने के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। परिवार के साथ आप देव दर्शन करेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आज पूरा हो जाएगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होगा।

नोट- आठ सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here