नौ जुलाई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

143
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 July : नौ जुलाई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

नौ जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- आर्द्रा रात के 11.14 बजे तक। योग- ध्रुव दिन के 04.46 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- दिन के 10.42 से 12.26 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

दस जुलाई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण (सूर्योदय के समय अमावस्या रहने के कारण)। तिथि- अमावस्या सुबह 06.46 बजे तक। उसके बाद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा। नक्षत्र- पुनर्वसु रात के 01.02 बजे तक। योग- व्याघात दिन के 04.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.22 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.59 से 10.43 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ जुलाई का राशिफल

पढ़ें नौ जुलाई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। अधूरा काम पूरा होगा। इससे आपका कद बढ़ेगा। काफी समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। इस दौरान आपकी भविष्य में उपयोगी साबित होने वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खासकर खान-पान में संयम रखें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कामकाज के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। ऊपर से खींचतान का भी योग बन रहा है। सायंकाल में अतिथि का आगमन हो सकता है। उस चक्कर में आकस्मिक रूप से धन खर्च होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। हालांकि नौकरीपेशा लोग को इससे खास फायदा नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज घर या बाहर कहीं भी किसी से बहस नहीं पड़ें। अन्यथा नजदीकी संबंधों में भी दरार पड़ सकती है। परिवार के काम में थोड़ा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कामकाज के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव से स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। इससे सम्मान में भी वृद्धि होगी। मित्र की मदद कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौ जुलाई का राशिफल चुनौतीपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होंगे। उनके प्रभाव में आकर अधिकारी खिंचाई कर सकते हैं। आकस्मिक रूप से खर्च होगा। इससे मासिक बजट प्रभावित होगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) साझेदारी में काम करने या कारोबार में निवेश करने के लिए अनुकूल है। बाहर रहने वाले संबंधी से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम को धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। पुरानी योजना पर अमल कर लें। स्थान परिवर्तन की इच्छा हो तो उसके लिए भी प्रयास कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आर्थिक रूप से थोड़ी समस्या हो सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। आय यथावत रहने से जेब पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। दिखावे वाली प्रतिस्पर्द्धा से दूर रहें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अनावश्यक विवाद, विशेष रूप से दूसरों के मामले से दूर रहें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्य में धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव रह सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धर्म-अध्यात्म से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोई विवाद अचानक हो सकता है जिससे तनाव संभव है।

नोट- नौ जुलाई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here