नौ जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

156
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 June : नौ जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

09 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दिन के 01.57 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 08.44 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 06.48 बजे तक। उसके बाद धृति। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 02.05 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

10 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या दिन के 04.22 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 11.45 बजे तक। योग- धुति सुबह के 07.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- दिन के 02.05 से 03.50 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नोट- 10 जून को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत है। शनि की शांति के लिए उपाय आज बहुत कारगर होंगे। शनि पूजा, हवन, शनि का जप और शनिवार का व्रत कल्याणकारी होगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा करती हैं।

नौ जून का राशिफल

पढ़ें नौ जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक समस्या गहरा सकती है। उससे निपटने के लिए भी तत्पर रहें। इसमें जीवनसाथी का सहयोग लें। उनकी मदद से स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। वृद्ध संबंधी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उनका ध्यान रखें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) पुराने विवाद को यथाशीघ्र स्वयं पहल कर हल कर लें। अन्यथा बाद में समस्या गंभीर हो जाएगी। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले का प्रभाव बढ़ सकता है। सुखद सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अनावश्यक रूप से विवाद बढ़ेगा। गैर जरूरी काम में खर्च का योग है। कामकाज के लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। उस दौरान सावधानी आवश्यक है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक नुकसान का खतरा है। लेन-देन में परहेज करें और कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। इससे थकान महसूस कर सकते हैं। कोई नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। लगभग डूबी हुई रकम मिल सकती है। मित्रों या रिश्तेदारों की सहायता से लटके हुए कार्य कर सकेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है। जोखिम नहीं लें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) नौ जून का राशिफल अच्छा है। आर्थिक उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। हालांकि तत्काल लाभ नहीं होगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जल्दी ही नए अनुबंध मिलेंगे। इससे लाभ में वृद्धि होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों का कामकाज मनोनुकूल चलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। विशेष रूप से शेयर मार्केट में लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। आगे चलकर उनका लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सरकारी कार्यों में गतिरोध दूर होगा। आपके लिए लाभदायक स्थिति होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को कामकाज में वृद्धि होने का योग बन रहा है। निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कोई पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी बरतें। आज अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अपने लिये ही परेशानी खड़ी कर लेंगे। आज अपेक्षित काम में विलंब होगा। इससे तनाव रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) भूमि और भवन का कार्य करने वाले को लाभ होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास रंग लाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) मेहनत करने पर पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएं तो लाभ होगा। सामाजिक कार्य करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है। काम बढ़ा सकते हैं।

नोट- नौ जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here