नौ मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

65
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 March : नौ मार्च 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

नौ मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 02.56 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 08.31 बजे तक। योग- विष्कंभ रात के 01.17 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 12.32 से 02.00 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

10 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी अगले दिन तड़के 05.34 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह के 11.30 बजे तक। योग- प्रीति रात के 02.14 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.39 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ मार्च 2022 का राशिफल

पढ़ें नौ मार्च 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। मित्रों के साथ कोई नया कार्य करने का मन बनेगा। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त बड़ा लाभ दे सकती है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अनुकूल फल देने वाला होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा तथा मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोगों का आज प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभकारी यात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौ मार्च 2022 का राशिफल आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। उचित होगा कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर लें। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। हालांकि इससे उनकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार करने वाले को लाभ का योग है। आज वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कोई पुराना रोग आज आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद में न पड़ें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। धन तथा मानहानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज लाभ तथा प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार हो सकता है। आपका प्रभाव बढ़ेगा। नए अनुबंध होंगे। साझेदारों से मतभेद दूर होंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन सतर्क रहने का है। आज कोई जोखिम नहीं उठाएं। अच्छा होगा कि बड़े फैसले फिलहाल टाल दें। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी समस्या हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) शारीरिक कष्ट की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। बकाया वसूली के आपके प्रयास सफल होंगे। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति संभव है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके अनुकूल है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उपहार की प्राप्ति संभव है। भाग्य का साथ रहेगा। अचानक बड़ा फायदा होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्न रहेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अप्रत्याशित बड़ा खर्च हो सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद संभव है। कामों में विलंब होने से तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। कामकाज मनोनुकूल होगा।

नोट- नौ मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में  कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here