नौ मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग जानें

97
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 march : नौ मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

नौ मार्च का पंचांग

9 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दोपहर बाद के 03.02 बजे तक। नक्षत्र- उत्तरा आषाढ़ रात के 08.42 बजे तक। योग- वरिघा दोपहर के 12.06 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.26 बजे। राहुकाल- दिन के 03.29 से 04.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस मार्च का पंचांग

10 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी दोपहर बाद के 02.40 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 09.03 बजे तक। योग- परिघ दिन के 10.37 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 12.32 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ मार्च का राशिफल

पढ़ें नौ मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। उसी दौरान अचानक नजदीकी क्षेत्र की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इससे तबीयत थोड़ी ढीली महसूस होगी। कारोबारियों को अपेक्षित फायदा मिल सकेगा। घर में माहौल खुशनुमा रह सकता है। संतान या छोटे भाई-बहन से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

वृष

आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। पिछले कुछ समय से बढ़े खर्च थोड़े नियंत्रित होते प्रतीत होंगे। आय के स्रोत बढ़ाने की यदि कोई योजना है तो आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता भरा बीतेगा। इस वजह से परिवार के साथ समय बिताने में आपको थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। दिन के सारे काम योजनाबद्ध तरीके से निपटाएं। कमाई और खर्च आपकी बुद्धिमत्ता से संतुलित बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

कर्क

नए काम शुरू करने के लिहाज से दिन अनुकूल है। हालांकि पिछले कुछ समय से आप पर हावी नकारात्मकता से मन चिड़चिड़ा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आप उग्र हो सकते हैं। ऐसे में अध्यात्म में थोड़ा समय दें। पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह

राजनीति में सक्रिय लोगों के उन्नति के योग हैं। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। धन हानि होने का योग है। आप किसी भी कार्य को लेकर गंभीर नहीं रहेंगे। दिन के आरंभ से ही आलस्य और सुस्ती बनी रहेगी। दोपहर बाद किसी आवश्यक कार्य को लेकर पिता अथवा घर के अन्य सदस्य से कहासुनी हो सकती है।

कन्या

नौ मार्च का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई योजना को अमल में लाने का समय आ रहा है। इस पर काम करें। शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी लंबे निवेश पर फायदा का योग है।

तुला

मनोरंजन को छोड़ अन्य किसी भी कार्य के लिये तैयार नहीं होंगे। तुनक-मिजाजी हावी रहेगी। टोकाटाकी अथवा इच्छा पूर्ति में बाधा पहुंचाने पर उग्र हो जाएंगे। इससे दिन का अधिकांश समय बेकार जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा हालांकि खान-पान में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

बजट गड़बड़ाने से पैसों की दिक्कत महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके निरंतर प्रयास की वजह से सफलता मिलेगी। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वह फायदेमंद सिद्ध होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सतर्क रहें।

धनु

जीवनसाथी की कोई बड़ी समस्या को हल कर पाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। माता-पिता के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। लोग आपके निर्णायक क्षमता की सराहना करेंगे। आपके द्वारा लिए गए अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे। प्रत्येक काम को दृढ़ संकल्प के साथ आप बहुत ही आसानी से पूरा कर लेंगे।

मकर

दिन का पूर्वार्ध धीमी गति से कार्य करने पर व्यर्थ जाएगा। इसके बाद कई दिनों से लटके कार्यों को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग नहीं मिलेगा। फिर भी आप थोड़ी देर से ही सही कार्य पूरा कर लेंगे। व्यवसाय से आज आशा के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा।

कुंभ

अनावश्यक विचारों से बचें। नकारात्मकता को खुद पर हावी नहीं होने दें। कार्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। किसी प्रकार के दबाव के चलते कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी चूक होने का खतरा रहेगा। काम में अधिक सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है।

मीन

कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। दिन कुल मिलाकर अच्छा बीतेगा। अतः बेवजह का तनाव लेने से बचें। कोई सहकर्मी आपके लिए अति उपयोगी साबित होगा उसकी कोई सलाह से आपका जरूरी काम समय पर पूरा हो जाएगा। किसी तरह का दबाव आपको चिंतित कर सकता है।

नोट- नौ मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here