नौ सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

120
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 September : नौ सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

09 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 12.18 बजे तक। नक्षत्र- हस्त दिन के 02.31 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 08.43 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.33 बजे। राहुकाल- दिन के 01.52 से 03.26 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.53 बजे से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

10 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी रात के 09.57 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 12.58 बजे तक। योग- ब्रह्म शाम के 05.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.32 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.18 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.53 बजे से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें नौ सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) व्यापारियों को आज आय के साधनों में वृद्धि का योग है। नौकरीपेशा के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलेगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिवार वाले आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे। उन्हें आप पूरा करेंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। शेयर मार्केट एवं म्युचुअल फंड आदि से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। पुरानी कानूनी अड़चन चल रही है तो दूर होगी। इससे मन प्रसन्न होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि कार्य में सफलता का योग है। कामकाज से संबंधित छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा।

यह भी पढ़ें- तंत्र का केंद्र कामाख्या मंदिर, होती है मनोकामना पूरी

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य कर पाएंगे। इससे अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सावधान रहने का दिन है। विशेष रूप से लेन-देन से परहेज करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौ सितंबर 2021 का राशिफल आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से आकस्मिक मुलाकात का योग है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आकस्मिक खर्च का योग बन रहा है। किसी को उपहार देना पड़ सकता है। बाहर जाने का योग है। इसमें भी धन खर्च होगा। इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपको धैर्य और शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बनते कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन परिणाम दिलाने वाला है। पहले किए गए प्रयास का फल अब प्राप्त होगा। प्रियजनों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज भी अच्छा चलेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) यदि आप आज जोखिम उठाने का साहस कर पाए तो लाभ होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आवश्यक है कि कामकाज में प्रमाद नहीं करें। वाणी पर नियंत्रण रखें और खूब भागदौड़ करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय में निश्चितता बनी रहेगी। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के विवाद से बचें। अन्यथा दुष्ट जन आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक मोर्चे पर परेशानी संभव है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी इत्यादि में कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिल सकता है।

नोट- नौ सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here