शनि से परेशान हैं तो करें ये उपाय

111
ग्रहों की शांति के उपाय में शनि, मंगल, चंद्रमा को जानें
ग्रहों की शांति के उपाय में शनि, मंगल, चंद्रमा को जानें।

troubled by Shani, do this remedy : शनि से परेशान हैं तो करें ये उपाय। आपको निश्चय ही फायदा होगा। उनको प्रसन्न करने का खास योग बन रहा है। इस दिन उन्हें प्रसन्न करना थोड़ा आसान है। शनि न्याय के देवता हैं। वे सभी को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए उनके प्रभाव से बचना आसान नहीं है। उन्हें प्रसन्न करना बेहद कठिन होता है। लेकिन कुछ योग ऐसे होते हैं, जब उनकी प्रार्थना का असर होता है। ऐसा ही योग है 24 अप्रैल। इस दिन शनि त्रयोदशी अर्थात शनि प्रदोष व्रत है। यह दिन महादेव की कृपा पाने के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। प्रदोष त्रयोदशी हर माह दो बार आती है। यदि सोमवार को हो तो महादेव की उपासना के लिए अधिक उपयोगी है। शनि को यह तिथि पड़े तो शनि की उपासना के लिए भी उपयोगी होती है।

शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन होता है प्रभावित

शनि का संबंध शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन से होता है। यदि ये अशुभ भाव में हुए तो इन सब को प्रभावित करते हैं। जातक को इससे जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ना पड़ता है। यह समय तो वैसे भी भारी है। खासकर धनु, मकर, कुंभ, मिथुन और तुला राशि के लिए। धनु, कमर और कुंभ वाले पर शनि की साढ़े साती चल रही है। जबकि मिथुन और तुला राशि पर उसकी ढैया चल रही है। उन्हें जन्मकुंडली से हटकर भी उपाय करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

महत्वपूर्ण है इस बार का प्रदोष व्रत

इस बार का शनि प्रदोष व्रत ध्रुव योग बनने से अधिक महत्वपूर्ण है। इस तिथि का आरंभ शनिवार शाम 07.17 बजे से अगले दिन शाम 04.12 बजे तक रहेगा। अतः ऐसे में पूजा का उपयुक्त समय 24 अप्रैल को शाम 07.17 मिनट से रात 09.03 मिनट तक रहेगा। इसलिए शनि से परेशान हैं तो उससे मुक्ति का उपाय अवश्य करें। इसके लिए महादेश का अभिषेक करने के साथ ही शनि देव की भी पूजा करनी चाहिए। उस दौरान कम से कम एक माला शनि के मंत्र का जप अवश्य कर लें। उनका स्तोत्र करना ज्यादा श्रेयस्कर होता है। साथ ही काला तिल, उड़द, काला वस्त्र, तेल आदि का दान करें। दशरथ स्तोत्र का पाठ भी उपयोगी होता है। शनिवार को पीपल को जल चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन वह भी अवश्य कर लें। इसके साथ नीले रंग का फूल भी चढ़ाएं।

ऐसे करें व्रत और पूजा

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्वच्छ कपड़े पहनें। फिर भोलेनाथ और माता पार्वती को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं। उनको बेल पत्र, गंध, अक्षत, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग व इलायची अर्पित करें। शाम को पुनः इसी तरह पूजा करें। उक्त सभी सामग्री भगवान को अर्पित करें। दिन भर व्रत रखें। सुबह पूजा के बाद कांसे की कटोरी में तिल का तेल रखकर अपना चेहरा देखें। फिर किसी गरीब को जो शनि देव के नाम का दान स्वीकार करता हो, तेल दान कर दें। इससे शनि की विशेष कृपा हासिल होती है। यदि जीवन में शनि का बुरा प्रभाव चल रहा है तो आप को काफी राहत मिलेगी। शनि से परेशान है तो उक्त उपाय अवश्य करें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here