चमत्कारिक है हल्दी की माला, इसके अनेक फायदे

608
आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़
आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़।

turmeric mala is magical : चमत्कारिक है हल्दी की माला। इसके अनेक फायदे हैं। यह आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकती है। यूं तो मालाएं कई प्रकार की होती हैं। दैनिक जीवन में भी लोग सोने, चांदी, मोती, फूल आदि की माला पहनते हैं। अध्यात्म में भी इनका बहुत महत्व है। चंदन, तुलसी, रुद्राक्ष, वैजयंतीस स्फटिक, कमल गट्टा आदि की माला का खूब चलन है। मंत्रों के जप व ग्रह शांति में इनका उपयोग किया जाता है। इसी कड़ी में हल्दी की माला भी है। जानकार लोग इसका खूब उपयोग करते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वे इसके चमत्कारिक उपयोग से अनभिज्ञ हैं। इस लेख में इसी बारे में जानकारी दी जा रही है। हल्दी की माला न ही मिले तो मजबूरी में विकल्प का कर सकते हैं उपयोग।

माला एक फायदे अनेक

हल्दी की माला भगवान विष्णु के जप के लिए बेहद उपयोगी है। बगलामुखी की प्रसन्नता के लिए भी यह माला कारगर है। बृहस्पति ग्रह के लिए भी इसकी माला से जप करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस माला को रोज पहनना संभव नहीं है। इसका रखरखाव बेहद कठिन है। इसलिए कई लोग इसके विकल्प के रूप में दूसरी माला का उपयोग करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि विकल्प का प्रभाव सीमित होता है। अतः फल भी सीमित ही मिलता है। इसलिए यदि फल चाहते हैं तो हल्दी की माला का ही प्रयोग करें। जप और पहनने के लिए परेशानी के बाद भी इसी का उपयोग करें। आगे जानें माला पहनने के क्या-क्या फायदे हैं।

बाधा निवारण व ग्रह शांति में करें प्रयोग

बाधा निवारण और ग्रह शांति में हल्दी की माला का ही प्रयोग करें। इससे गणेशजी के मंत्रों का जप करने से सभी तरह के कष्ट मिट जाते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होता है। दैनिक जीवन में आ रही बाधाएं खत्म हो जाती हैं। बृहस्पति ग्रह की शांति में भी यह बेहद प्रभावी है। उनके मंत्र की इसी माला पर जप उचित होता है। ग्रह के शुभ गुण को बढ़ाने में भी इस माला का प्रयोग किया जाता है। इससे जप करने पर जीवन में सुख और शांति आएगी। हल्दी या जीया पोताज् की माला का प्रयोग किया जाता है। कुंडली में यदि भाग्य दोष हो तो इस मामला को धारण करना चाहिए। गुरु के नीच होने व मानसिक परेशानी में गुरुवार को इस माला को पहनना चाहिए।

विष्णु व बगलामुखी साधना में सर्वश्रेष्ठ

यह माला भगवान विष्णु की साधना में सर्वश्रेष्ठ है। इससे जप करने पर वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिए इस मामला पर जप प्रभावी होता है। इससे शत्रु के प्रकोप से छुटकारा मिलता है। कानूनी मामलों में भी इसका जप फायदेमंद है। सफलता प्राप्ति में यदि परेशानी हो रही हो तो हल्दी की माला पहनना चाहिए। धन प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए भी इस माला का पहनना चाहिए।

चमत्कारिक है हल्दी की माला के अन्य फायदे भी

पीलिया रोग से पीड़ित व्यक्ति को हल्दी की माला पहनाएं। शीघ्र फायदा मिलेगा। अन्य रोगों से मुक्ति के लिए भी इस मामला का उपयोग करना चाहिए। किसी भी विवाह में बाधा आ रही हो तो परेशान न हों। संबंधित को गुरुवार के दिन हल्दी की माला पहनाएं। जल्दी ही विवाह का योग बनेगा। धनु और मीन राशि वाले को हर गुरुवार को इसे पहनना चाहिए। उनका जीवन सुगम और बेहतर होगा। बाधाएं दूर होंगी। सफलता के द्वार खुलेंगे।

यह भी देखें : राम के मंत्र से होगी हर इच्छा पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here