मां लक्ष्मी की उपासना करें, नहीं होगी धन की समस्या

393
होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके जानें
होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके जानें।

Worship maa Lakshmi and forget money problem : मां लक्ष्मी की उपासना करें। नहीं होगी धन की समस्या। वैसे तो उनकी उपासना दैनिक पूजा में ही शामिल होनी चाहिए। यदि संभव न हो तो हर शुक्रवार को उनकी उपासना करें। यदि नियम और भक्तिपूर्वक ऐसा करेंगे तो धन की समस्या कभी नहीं होगी। स्थान, समय और व्यक्ति के हिसाब से मां लक्ष्मी की पूजा कई तरह से की जाती है। हर पूजा कल्याणकारी होती है। यदि पूजा के समय मंत्रों के जप को भी शामिल कर लिया जाए तो उसका प्रभाव बढ़ जाता है। यूं तो मां के कई मंत्र हैं जिनके जप से वे प्रसन्न होती हैं। यहां उनमें से कुछ मंत्रों को दे रहा हूं। उनका जप अत्यंत कल्याणकारी है। इससे आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। साथ ही पारिवारिक जीवन की दिक्कतें भी दूर होंगी।

हर मंत्र का अलग-अलग प्रभाव, सभी कल्याणकारी

मां लक्ष्मी के कई मंत्र हैं। हर मंत्र का अलग-अलग फल है। लेकिन इन सबसे फल मिलता है। सभी कल्याणकारी हैं। आप जरूरत के हिसाब से इनका उपयोग कर सकते हैं। इस बारे में पहले के लेखों में काफी जानकारी दी गई है। दसवीं महाविद्या कमला को मां लक्ष्मी का ही रूप कहा जाता है। उसमें भी विस्तार से जानकारी दी है। आप मां के किसी भी मंत्र का चयन कर सकते हैं। प्रयास हो कि इस दौरान उनके मूल मंत्र का भी जप करते रहें। नए पाठकों की सुविधा के लिए मूल मंत्र के साथ अन्य कामना मंत्र दे रहा हूं। फिर देर किस बात की मां लक्ष्मी की उपासना करें और मनचाहा फल पाएं।

मूल मंत्र करे हर कामना की पूर्ति

श्रीं

मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए रोज पूजा के समय इस मंत्र का जप करें। यह मंत्र अपने आप में ही पूर्ण है। 12 लाख जप और तदनुसार दसवें हिस्से के हवन से ही आप इच्छित फल पा सकते हैं। हालांकि प्रतिकूल ग्रह दशा रहने पर इसकी दो से तीन आवृत्ति भी करनी पड़ती है। उतना धैर्य और समय न हो तो रोज 108 जप करें। साथ ही दूसरे कामना मंत्र का जप करें। अनुष्ठान के लिए दसवीं महाविद्या कमला वाला लेख अवश्य पढ़ें। संशय हो तो मुझसे या किसी योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन ले सकते हैं। विश्वास रखें मां लक्ष्मी की उपासना कभी व्यर्थ नहीं जाती है।

धनलाभ के लिए

ऊं धनाय नमः

इस मंत्र का जाप करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है। इसका शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला के साथ करना चाहिए। यह मंत्र उपयोगी है। धन लाभ के लिए हर शुक्रवार को इसका जप करना चाहिए। लक्ष्मी के मंत्रों का स्फटिक या कमलगट्टे की माला पर जप से अधिक प्रभाव मिलता है। इसकी जप संख्या 1008 हो तो बेहतर होगा।

धन संबंधी परेशानी दूर करने के लिए

यह भी पढ़ें- महालक्ष्मी व्रत : धन पाने का अवसर

धनाय नमो नम:

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का रोजाना कम से कम 108 बार जाप करें। इससे धन संबंधी परेशानी से राहत मिलती है। कोशिश हो कि पूजा और मंत्र जप का समय रोज समान हो। एक ही समय और स्थान पर किया गया कोई भी कार्य ज्यादा प्रभावी होता है। इस तरह मां लक्ष्मी की उपासना करें।

धन संबंधी शुभ कार्य शुरू करने के लिए

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

हर शुक्रवार को इस मंत्र का भी न्यूनतम 108 बार जप करें। यदि रोज 11 बार जप कर सकें तो और अच्छा। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले इसका 11 बार जप कर लें। इससे बाधाएं दूर होती हैं और काम बनता है।

वैभव लक्ष्मी की पूजा के साथ जप

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी की पूजा अत्यंत फलदायी होती है। ऐसे व्यक्ति को कभी खाने-पीने की समस्या नहीं आती है। मां वैभव लक्ष्मी की पूजा के बाद उक्त मंत्र का 108 बार जप करना लाभकारी होता है।

नोट-मां लक्ष्मी की उपासना अवश्य करें। इसे दैनिक पूजा में शामिल करना ज्यादा श्रेयस्कर होता है। समयाभाव में भी शुक्रवार को इनकी पूजा व मंत्र जप नहीं भूलें। इससे सहज ही बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here