16 फरवरी का राशिफल: वृश्चिक को कार्य में सफलता तथा कर्क को यश……जानिए क्या कहती है आपकी राशि।

1166

      16 फरवरी का पंचांग

शनिवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तिथि : एकादशी रात के 11:02 बजे तक फिर द्वादशी। नक्षत्र : अर्द्रा शाम के 7.06 बजे तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहूर्त : दिन के 11:41 से 12:26 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:16 से 10:40 बजे तक।


         17 फरवरी का पंचांग

रविवार, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष। तिथि : द्वादशी सुबह 8.10 बजे तक। फिर त्रियोदशी 18 फरवरी की सुबह 4.50 बजे तक। नक्षत्र : पुनर्वसु शाम 4:46 बजे तक। फिर पुष्य।
शुभ मुहूर्त : दिन के 12:13 से 12:58 बजे तक। राहुकाल : शाम 4: से 6:09 बजे तक।


            दैनिक राशिफल 

मेष : अपने बातचीत के अंदाज़ से राजनीति में कामयाबी व कार्य बाधा से पार पा सकेंगे। आर्थिक लाभ एवं शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। फंसे हुए धन की प्राप्ति संभव। जिम्मेदारियों केे प्रति जागरूक हो कर रहें।

वृष : वैचारिक परिवर्तन से सफलता एवं विकास के नए मार्ग खुलेंगे। वरिष्ट अधिकारी से संबंध में सुधार एवं राजनैतिक कद में वृद्घि होगी। आर्थिक हानि संभव। कर्ज लेन देन से बचें।

मिथुन : अच्छे कार्यों से यश, करीबी के सहयोग से लाभ व संतान को प्रयासों में सफलता मिलेगी। भूमि भवन क्रय-विक्रय तथा कारोबारिक सुधार संभव। यात्रा से कार्य में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में सावधान रहेेंं।

कर्क : व्यवहार विचार से यश, प्रसिद्धि में वृद्घि व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा संबंधी परेशानी समाप्त होंगी। विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं। संतान खुशी देगी। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह : धार्मिक कार्य में उन्नति, कारोबार की दिशा में चल रही नई योजना के शुरू होने का समय एवं लंबे समय से चल रहे विवाद का हल निकलेगा। परिवार में मनमुटाव एवं करीबी मित्र से कुछ नाराज़गी हो सकती है। लालच से दूर रहें।

कन्या : कारोबारिक सफलता, आय स्त्रोत में वृद्घि, कोई शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं तथा संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला : मन अनुसार सफलता से प्रसन्न होंगे। पारिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा । मित्र के साथ नयी कार्य योजना पर कार्य कर सकते हैं। किसी खास मित्र को लाभ और सफलता से मन प्रसन्न होगा। कोई भी निर्णय सूझबूझ से लें।

वृश्चिक : लक्ष्य की प्राप्ति में सफलता से आत्म विश्वास बढ़ेगा। आयस्रोत के नए मार्ग खुलेंगे एवं कार्यक्षेत्र में मन लगेगा । दिन व्यस्तता भरा होगा जिसके परिणामस्वरूप मन थका हुआ रहेगा बड़ों का सानिध्य मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु : किसी अधिकारी की मदद से राजनैतिक स्थिति मजबूत होगी। प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी प्रभावहीन रहेंगे। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज लेन देन ना करें।

मकर : शुभ प्रयास में सफलता व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतिद्वंदी से आगे निकलने में कामयाब होंगे तथा बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे। राजनैतिक कद में वृद्घि एवं प्रिय का साथ खुशी देगा। कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।

कुंभ : सुख समृद्घि के साधन जुटेंगे, बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा, लंबे समय से लटके कार्यों में सफलता एवं अध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। परिवार का साथ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

मीन : जनसेवा से राजनीति में ख्याति। राजनैतिक और आर्थिक विकास का योग है। सहकर्मियों व परिजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। वाहन चालन में सावधानी बरतें।


साभार – पंडित गोपालाचार्य 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here