वृष वालों की मौज, मकर वाले रहें सावधान, पढ़ें राशिफल

111
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

24 october’s rashifal and panchang : वृष वालों की मौज रहेगी। मकर राशि वाले सावधान बरतें। पढ़ें 24 अक्तूबर का राशिफल। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। साथ ही जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त। दिशा शूल की जानकारी है। साथ ही देखें कि उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो क्या करें।

शनिवार का पंचांग

24 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी सुबह के 06.58 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण रात 02.38 बजे तक। योग- शूल रात 12.42 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:42 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.16 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक।

रविवार का पंचांग

25 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- नवमी सुबह के 07.41 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा 26 अक्तूबर तड़के 04.23 बजे तक। योग- गंड रात 12.29 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:41 बजे। राहुकाल- शाम के 04.17 से 05.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

24 अक्टूबर का राशिफल

मेष

कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से समझेंगे। उनको बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। व्यवहार में चंचलता बनी रहेगी। मन में चल रहे विचारों को आप एक रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। उसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

वृष

आज वृष वालों की मौज है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। इस वजह से अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय बनने के योग हैं। फैसले में जल्दबाजी नहीं करें। अन्यथा नुकसान होगा।

मिथुन

कार्य के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राओं के योग हैं। ये यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि खर्च बढ़ने का योग है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क

हर काम को समझदारी से पूरा कर लेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। कोई पुराना फंसा पैसा मिल सकता है। खर्च को नियंत्रण में रखें।

सिंह

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आगे बढ़ने की संभावना है।  पहले किए गए निवेश का फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्च नियंत्रित रहेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमो में शामिल हो सकते हैं।

कन्या

प्रियजनों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। दिनचर्या के काम आसानी से निपट जाएंगे। प्रसन्नता अनुभव करेंगे। लंबे समय से चल रही इच्छा पूरी हो जाएगी। थोड़े-बहुत खर्च होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे।

तुला

आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शब्दों का चुनाव सही ढंग से करें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।

वृश्चिक

आपका ध्यान भटक सकता है। उसका असर कार्य पर भी पड़ेगा। जहां तक संभव हो कार्य में मन लगाएं । आज हर काम में छोटी-मोटी बाधा महसूस कर सकते हैं। इससे मन थोड़ा विचलित होगा। काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पडे़गी।

धनु

आर्थिक लिहाज से दिन ठीक रहेगा। लंबित योजना को पूरा करने में प्रगति होगी। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हर छोटी-छोटी चीज का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। निवेश कर सकते हैं। समय ठीक है।

मकर

वृष वालों की मौज है। लेकिन मकर वालों को सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। कार्य के लिहाज से दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ

दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी साथ रहेगा। आय बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। खर्च नियंत्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन

अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी का योग है। और बेहतर रास्ते खुलेंगे। आय की तुलना में खर्च बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है।

नोट-वृष वालों की मौज के साथ आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल भी देख लिया। फिर भी उस दिशा में जाना हो तो अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें। दोष कम होगा।

यह भी देखें – चौथी महाविद्या भुवनेश्वरी समृद्धि देती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here