राशिफल 13 जनवरी : सिंह की पद-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि…जानिए क्‍या कहती है आपकी राशि

1864

13 जनवरी का पंचांग
रविवार, पौष मास शुक्लपक्ष सप्तमी तिथि। राहु काल: सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: पश्चिम। आज का पर्व: गुरु गोविन्द सिंह जयंती प्राचीन मत से। आज की भद्रा: रात्रि 6:42 बजे से।


14 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पूर्व। कल विशेष: सूर्य मकर राशि में रात्रि 2:13 बजे से। कल की भद्रा: प्रात: 7:02 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्तर्तु, पौष मास शुक्लपक्ष, अष्टमी रात्रि 7:22 बजे तक उपरांत नवमी तिथि, रेवती प्रात: 8:31 बजे तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र, सिद्घ योग रात्रि 3:09 बजे तक उपरांत साध्य योग। चन्द्रमा मीन में प्रात: 8:31 बजे तक उपरांत मेष राशि में।


दैनिक राशिफल: 13 जनवरी

मेष : नियोजित प्रयास से आयस्रोत में प्रगति एवं व्यावसायिक संबंध में सुधार होगा। वाहनादि सुख में वृद्घि, राजनीति में सफलता एवं संतान से खुशी मिलेगी। कठोर वचन से परहेज करें।

वृष : कर्तव्य के प्रति सतर्कता बढ़ेगी। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा। वैचारिक बदलाव से कार्य बाधा से मुक्ति, राजनैतिक प्रगति व सुख साधन का विकास होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें।

मिथुन : सुखानुभूति व धनागम में वृद्घि के साथ विशेष प्रयास से आंशिक सफलता का योग है। भूमि भवन क्रय की योजना पर विचार होगा। प्रियजन से मतभेद संभव। वाणी पर संयम रखें।

कर्क : राजनैतिक पैठ से ख्यातिमें वृद्घि एवं कटु संबंध सुधरेंगे। सुखद समाचार मिलेगा। उचित प्रयास से आर्थिक सुधार एवं मांगलिक प्रयास सफल होगा। व्यर्थ के विवाद व यात्रा से परहेज करें।

सिंह : पद प्रतिष्ठा में वृद्घि, संतान से खुशी तथा रोजी रोजगार में सुधार होगा। वरीय अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सही निर्णय से घर में सुख शांति बढ़ेगी। संतान की शिक्षा के प्रति सजग रहें।

कन्या : विरोधियों का पराभव होगा एवं घरेलू समस्या दूर होगी। दायित्व निर्वहन में सफलता, रुके धन प्राप्ति का आसार एवं स्वास्थ्य बाधा से मुक्ति संभव होगी। खानपान में सतर्क रहें।

तुला : मित्र सहयोग से कार्य सिद्घि, राजनीति में सफलता एवं उलझन से मुक्ति का योग बनेगा। धर्मस्थल का भ्रमण, यात्रा से लाभ एवं प्रियजन का सांनिध्य मिलेगा। वाहन चालन में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक : बुद्घिपूर्ण निर्णय से जटिल समस्या का निदान एवं आयस्रोत में सुधार का योग बनेगा। प्रिय को सफलता व सुख साधन में वृद्घि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चाटुकारों से बचें।

धनु : रोजी रोजगार में प्रगति एवं रुके धन प्राप्ति के प्रयास को बल मिलेगा। परिचय वृद्घि, धर्म कर्म में आस्था, राजनैतिक विकास एवं अच्छी संगति का लाभ मिलेगा। समय का सदुपयोग करें।

मकर : राजनीति में सफलता का योग बनेगा। प्रिय के स्वास्थ्य में सुधार, सामाजिक कार्यों से ख्याति व बाधा से मुक्ति मिलेगी। आध्यत्मिक रुचि बढ़ेगी। खानपान व क्रोध पर संयम रखें।

कुंभ : राजकाज में अनुकूलता एवं धनागम में वृद्घि के साथ मनोभिलषित कार्य सिद्घि का योग बनेगा। घर में सुख शांति एवं स्वजन को भी लाभ का क्रम मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहेंं।

मीन : चिर प्रतीक्षित सफलता व राजनैतिक कद में वृद्घि एवं शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक संबंध सुधरेंगे। बिगड़े काम बनेंगे । यात्रा से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here