18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

88
20 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

Rashifal and Panchang of 18 May : 18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

बुधवार का पंचांग

18 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 11.36 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 08.10 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 06.45 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.07 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

19 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी रात के 08.23 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह के 05.37 बजे तक। उसके बाद पूर्वाषाढ़ा अगले दिन तड़के 03.17 बजे तक। योग- साध्य दिन के 02.58 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.07 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.42 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

18 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 18 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दांपत्य जीवन में सुधार एवं संतान का सुख सानिध्य मिलेगा। आर्थिक प्रगति, कार्य बाधा से मुक्ति व न्यायिक प्रयास सफल होंगे। राज-काज सफल होगा। धन व समय का सदुपयोग करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कारोबार से लाभ एवं कार्य सिद्धि का योग बनेगा। राजनीतिक सफलता से खुशी परंतु प्रिय से असंतोष मिलेगा। धार्मिक रुचि में वृद्धि तथा यात्रा से लाभ संभव। वित्तीय लेन देन में सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) नौकरीपेशा लोगों के जीवन  में उन्नति, भूमि-भवन संबंधी समस्या का निदान, व्यवसाय में प्रगति एवं धर्म कार्य में सफलता मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद एवं संतान से खुशी संभव। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) सामाजिक कार्यों से ख्याति के साथ सुख समृद्धि में प्रगति एवं समस्या से मुक्ति मिलेगी। प्रिय से मिलकर खुशी एवं घरेलू कार्यों में व्यय संभव। राजनीतिक पैठ बढ़ेगी। यात्रा में सतर्क रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) भूमि-भवन संबंधी योजना पर विचार होगा। प्रियजन से मिलन तथा मनोरंजन के अवसर बनेंगे। राजनीति में प्रगति, विरोधी का पराभव व रुके धन की प्राप्ति संभव। वाहन चालन में सतर्क रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) धर्म-कर्म में आस्था, उत्सव से मनोरंजन, व्यावसायिक बाधा का निदान एवं प्रिय संबंधी से खुशी मिलेगी। राजनीतिक स्थिति में सुधार एवं जटिल समस्या का निदान होगा। क्रोध पर संयम रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) भागदौड़ से सुखानुभूति में कमी परंतु बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में सफलता के साथ घरेलू समस्या सुलझेगी। रुके धन का लाभ होगा। अपनो की सलाह पर ध्यान दें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 18 मई का राशिफल। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा एवं शुभकामना के साथ उपहार का लाभ मिलेगा। सुख के साधन में वृद्धि एवं कटु संबंध सुधरेंगे। विरोधी का पराभव होगा। कर्त्तव्य के प्रति सचेत रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) नवीन योजनानुसार कार्य संपादन में प्रगति, सामान्य लाभ व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव होगी । दांपत्य सुख में वृद्धि व संत समागम का योग बनेगा। विवाद से बचें एवं क्रोध पर संयम रखें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) व्यावसायिक बाधा दूर होगी। कटु संबंध सुधरेंगे। समस्या मुक्ति से खुशी व राजनीतिक संबंध मधुर होगा। अर्थ लाभ का योग मिलेगा। राज-काज सफल होगा। व्यर्थ के विवाद से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) घरेलू कार्यों में व्यस्तता, रोजी रोजगार में अनुकूलता, सुखानुभूति में वृद्धि एवं परिजन से मिलकर प्रसन्नता मिलेगी। मांगलिक योजना पर विचार होगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) न्यायिक कार्य में सफलता तथा अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक अधिकार में वृद्धि, मित्र के सहयोग से कार्यसिद्धि बाधित धन का लाभ व लाभ संभव होगा। व्यर्थ के विवाद से बचें।

नोट- 18 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here