17 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

74
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

Rashifal and Panchang of 17 May : 17 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

मंगलवार का पंचांग

17 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 06.25 बजे तक। उसके बाद द्वितीया अगले दिन तड़के 03.00 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 10.46 बजे तक। योग- शिव रात के 10.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.06 बजे। राहुकाल- दिन के 3.42 से शाम के 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

18 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- तृतीया रात के 11.36 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 08.10 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 06.45 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.07 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

17 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 17 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) रोजगार के क्षेत्र में सार्थक परिणाम मिलने की उम्मीद है। संपत्ति संबंधी योजना बनेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्य में सफलता का योग है। राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी का योग है। फंसे धन की प्राप्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रियजन के साथ से खुशी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सद्विवेक से पारिवारिक समस्या से मुक्ति एवं जनहित कार्यों से ख्याति संभव एवं भ्रमण की योजना बनेगी। सुख के साधन में वृद्धि तथा राजनीति से लाभ संभव। यात्रा में सतर्कता रखें।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि किसी कर्ज में फंसे हैं तो उससे निकलने की दिशा में सार्थक पहल होगा। जीवनसाथी के साथ से प्रसन्नता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से चिंता रह सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) प्रियजनों से मुलाकात मन को प्रसन्न करने वाला और बेहतर होगा। धार्मिक कार्य के अवसर मिलेंगे। सोच-विचार कर लिया गया निर्णय लाभकारी होगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहतर योग है। बिगड़े काम बनेंगे। अनावश्यक विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपकी कुशलता से कटु संबंध सुधरेंगे। वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहे। नई योजना से कारोबार में चौतरफा फायदा हो सकता है। धार्मिक कार्य से शांति मिलेगी एवं प्रियजन का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता और परिवारजन से खुशी का योग है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। संतान की से सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) धार्मिक कार्य सफल होंगे। संबंधियों से मतभेद हो सकता है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों पर व्यय तथा कारोबार में लाभ का योग बनेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 17 मई का राशिफल। वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से व्यवसाय में लाभ का अवसर बनेगा। उधारी देने में धोखा हो सकता है। अधिकारी का सहयोग एवं व्यवसाय में लाभ का अवसर बनेगा। कर्ज देने से परहेज करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बड़ों का साथ मिलेगा। सुनियोजित प्रयास से कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने कौशल और चातुर्य से पुरानी गुत्थी सुलझा सकेंगे। संतान पक्ष से खुशी का योग है। व्यवसाय संबंधी यात्रा में सफलता मिलेगी। सत्संग से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक पक्ष का विकास संभव हो सकेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रियजनों के मिलन से खुशी का योग है। शासन-प्रशासन के कार्य सफल होंगे। कारोबार में सुधार होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा एवं धार्मिक कार्य सफल होंगे। अनावश्यक विवाद एवं अपव्यय से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अनुभव के उपयोग से सफलता मिलेगी। कामकाज में सावधानी बरतें, अन्यथा अपयश हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। रोजगार में लाभ का योग है। यात्रा से कार्यसिद्धि को सकती है लेकिन प्रियजन को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है। बिगड़े संबंध सुधरेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) विरोधियों से कर्मक्षेत्र में थोड़ी बाधा होगी लेकिन अंततः अपने लोगों की मदद से सफलता मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य करने का योग है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

नोट- 17 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here