राशिफल 12 जनवरी : तुला की कम होंगी पारिवारिक उलझनें…जानिए क्‍या कहती है आपकी राशि

456

12 जनवरी का पंचांग
शनिवार, पौष मास शुक्लपक्ष षष्ठी। आज का राहु काल : दिवा  9:00 बजे से दिवा 10:30 बजे तक। दिशा शूल : पूर्व। विशेष : अन्नरुपा षष्ठी व्रत बंगाल।


         13 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पश्चिम। कल का पर्व: गुरु गोविन्द सिंह जयंती प्राचीन मत से। कल की भद्रा : रात्रि 6:42 बजे से। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्तर्तु, पौष मास शुक्लपक्ष, सप्तमी तिथि रात्रि 6:42 तक उपरांत अष्टमी तिथि, उत्तराभाद्रपद प्रात: 7:06 बजे तक उपरांत रेवती नक्षत्र, शिव योग रात्रि 4:01 तक उपरांत सिद्घ योग। चन्द्रमा मीन राशि में।


  दैनिक राशिफल : 12 जनवरी

मेष : वाक्पटुता से राजनीति में सफलता व कार्य बाधा से मुक्ति मिलेगी। रोजी रोजगार में लाभ एवं शिक्षा संबंधी प्रयास सफल होगा। रुके धन की प्राप्ति संभव।  कर्त्तव्य केे प्रति जागरूक हो कर रहें।

वृष : सोच में परिवर्तन से उन्नति एवं विकास के नए रास्ते खुलेंगे। वरीय अधिकारी से संबंध में सुधार एवं राजनैतिक पहचान में वृद्घि होगी। अर्थागम में बाधा संभव। कर्ज लेन देन से बचें।

मिथुन : अच्छे कार्यों से ख्याति, मित्र सहयोग से लाभ व संतान को उन्नति मिलेगी। भूमि भवन संबंधी कार्य व कारोबार में सुधार संभव। यात्रा से कार्य सिद्घि मिलेगी। व्यवसाय में सतर्क रहेेंं।

कर्क : व्यवहार विचार से ख्याति, प्रतिष्ठा में वृद्घि व अर्थागम में सुधार होगा। शिक्षा संबंधी बाधा दूर होगी। विरोधी से अशांति का योग है। संतान से खुशी मिलेगी। क्रोध व वाणी पर संयम रखें।

सिंह : आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति, कारोबार की नई योजना का क्रियान्वयन एवं व्यर्थ के विवाद से मुक्ति मिलेगी। परिवार से असंतोष एवं प्रिय से मतभेद का योग है। लोभ लालच से दूर रहें।

कन्या : व्यवसाय में सफलता, अर्थागम में वृद्घि, मांगलिक कार्य योजना पर विचार तथा संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। प्रिय संबंधी को स्वास्थ्य बाधा संभव। कठोर वाणी से परहेज करें।

तुला : मनोनुकूल सफलता से उत्साह वृद्घि होगी। पारिवारिक उलझनें कम होंगी। मित्र के साथ नयी कार्य योजना बनेगी। स्वजन को लाभ एवं सफलता संभव। सोचविचार अहम निर्णय लें।

वृश्चिक : लक्ष्य की दिशा में सफलता से आत्म विश्वास बढ़ेगा। आयस्रोत में सुधार एवं कार्य बाधा दूर होगी। व्यस्तता से सुखानुभूति में कमी तथा बडों का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन चालन में सजग रहें।

धनु : सहयोग से राजनैतिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शासन सत्ताका सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा संबंधी सार्थक प्रयास होगा। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। वित्तीय लेन देन में सतर्क रहें।

मकर : मांगलिक प्रयास में सफलता व अर्थागम में सुधार होगा। प्रतिद्वंदी पर प्रभाव बढ़ेगा तथा बिगड़े संबंध सुधरेंगे। राजनैतिक पैठ में वृद्घि एवं प्रिय का साथ मिलेगा। दायित्व के प्रति सजग रहें।

कुंभ : सुख समृद्घि का विकास, रिस्तों में सुधार से खुशी, राजकीय प्रयास में सफलता एवं धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। अपनों का साथ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। वित्तीय कार्यों में सतर्क रहें।

मीन : जन सहयोग से राजनैतिक प्रगति के साथ व्यवसायिक एवं आर्थिक विकास संभव होगा। सहकर्मियों व परिजनों से खुशी के साथ बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here