राशिफल 11 जनवरी : मेष की बढ़ेगी ख्‍याति…जानिए क्‍या कहती है आपकी राशि

521

           11 जनवरी का पंचांग

शुक्रवार, पौष मास शुक्लपक्ष पंचमी तिथि। आज का राहु काल: दिवा 10:30 बजे से दिवा 12:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: पश्चिम। आज विशेष: सूर्य उत्तराषाढ़ नक्षत्र में रात्रि 8:00 बजे से।


                    12 जनवरी का पंचांग
कल का दिशा शूल: पूर्व। कल का पर्व: अन्नरुपा षष्ठी व्रत बंगाल। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्तर्तु, पौष मास शुक्लपक्ष, षष्ठी तिथि संध्या 5:34 बजे तक उपरांत सप्तमी तिथि, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र समस्त दिन रात, परिघ योग रात्रि 4:27 बजे तक उपरांत शिव योग। चन्द्रमा मीन राशि में।



 

 

          दैनिक राशिफल: 11 जनवरी

मेष : यश प्रतिष्ठा व ख्याति में वृद्घि एवं व्यर्थ की उलझन से मुक्ति संभव। राजनैतिक प्रयास को बल एवं बाधित कार्य सिद्घ होगा। रुके धन की प्राप्ति एवं यात्रा का योग बनेगा। यात्रा में सतर्क रहें।

वृष : अर्थागम में प्रगति व पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। जान पहचान का दायरा बढ़ेगा। संतान को लाभ व सफल यात्रा का योग बनेगा। न्यायालय में सफलता संभव। अंधविश्वास से बचें।

मिथुन : नयी योजना से कारोबार में प्रगति तथा आयस्रोत में विकास का क्रम बनेगा। न्यायिक कार्य में सफलता एवं विरोधी पर प्रभाव बढ़ेगा। राजकीय कार्य सफल होगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

कर्क : मांगलिक कार्य हेतु योजना बनेगी। रोजी रोजगार में प्रगति एवं राजनीति में सफलता का क्रम मिलेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। प्रियजन से मिलकर खुशी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

सिंह : राजनैतिक प्रभाव में वृद्घि, नौकरी पेशे में सफलता व मित्र से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ एवं कार्यसिद्घि से खुशी का योग बनेगा। कर्जमुक्ति का प्रयास सफल होगा। अपयश से बचेेंं।

कन्या : व्यावसायिक व वित्तीय सुधार का प्रयास सफल होगा। परोपकारी कार्य का अवसर प्राप्त मिलेगा। व्यर्थ के विवाद व अप्रिय समाचार से मानसिक अशांति संभव। विरोधियों से सजग रहें।

तुला : शिक्षाकार्य में बाधा व संतान से असंतोष मिलेगा। राजकीय प्रयास में सफलता, रुके धन की प्राप्ति व भूमि भवन संबंधी योजना सफल होगी। यात्रा सफल रहेगी। वाहन सावधानी से चलायें ।

वृश्चिक : लेखनकार्य में सफलता, आयस्रोत में वृद्घि एवं बाधित धनप्राप्ति का योग बनेगा। प्रिय को लाभ एवं संतान से खुशी मिलेगी। राजकाज सफल होगा। राजनीति में विरोधी पक्ष से सतर्क रहें।

धनु : परिश्रम से सफलता, सुखानुभूति में वृद्घि व प्रिय का सांनिध्य मिलेगा। राजनैतिक प्रयास में सफलता, शासन सत्ता का सहयोग एवं बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी व क्रोध पर संयम रखें।

मकर : नौकरी पेशे में प्रगति एवं आर्थिक सुधार का प्रयास सफल होगा। धर्मकार्य में सहयोग व राजनैतिक पैठ में वृद्घि होगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्घि व सफल यात्रा संभव। अपव्यय से दूर रहें।

कुंभ : जटिल समस्या का निदान व सुख साधन में वृद्घि होगी। कारोबार में प्रगति का क्रम प्राप्त होगा। प्रिय समाचार व संतान से खुशी मिलेगी। वाहन क्रय का विचार बनेगा। व्यर्थ विवाद से बचें।

मीन : राजनैतिक कार्यों में सफलता, अर्थागम में वृद्घि व प्रयास से विवाद मुक्ति संभव। न्यायिक प्रयास सफल होगा। प्रिय का सांनिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य विकार संभव। वाहन चालन में सजग रहें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here