राशिफल 7 जनवरी : इन राशियों की भाग्यवृिद्ध, चमकेगी किस्मत… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1695

7 जनवरी का पंचांग
7 जनवरी 2019 सोमवार, पौष मास शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि। आज का राहु काल : प्रात: 7:30 बजे से दिवा 9:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: पूर्व।


8 जनवरी का पंचांग 
मंगलवार का दिशा शूल: उत्तर। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्तर्तु, पौष मास शुक्लपक्ष, द्वितीया तिथि दिवा 9:43 बजे तक उपरांत तृतीया तिथि, श्रवण नक्षत्र रात्रि 9:53 बजे तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र, वज्र योग रात्रि 3:23 बजे तक उपरांत सिद्घि योग। चन्द्रमा मकर राशि में।



7 जनवरी का राशिफल

मेष : नई दिशा के साथ व्यावसायिक योजना में बदलाव व भूमि भवन संबंधी कार्य सफल होंगे । बिगड़े संबंध में सुधार एवं सत्संग का अवसर मिलेगा। भ्रमण का योग है। खानपान पर ध्यान दें।

वृष : निस्वार्थ सेवा फलीभूत होगी। ख्याति वृद्घि से खुशी मिलेगी। राजकीय प्रयास में सफलता एवं कार्य सिद्घि के साथ धनागम का योग बनेगा। धर्मस्थल का भ्रमण संभव। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन : न्यायिक कार्य में सफलता, कारोबार में सुधार एवं राजनैतिक पक्ष मजबूत होगा। धर्म कार्य में रुचि व मांगलिक योजना बनेगी। यात्रा से लाभ संभव। वाहन चालन में सतर्कता बरतें।

कर्क : शिक्षा कार्य में प्रगति, पारिवारिक समस्या का निदान एवं रुके धन की प्राप्ति संभव। व्यय विशेष से मन क्षुब्ध होगा। सत्संग से खुशी एवं विरोधियों का पराभव संभव। संतान पर ध्यान दें।

सिंह : न्यायालय में सफलता, अनुभव से कार्य सिद्घि एवं व्यावसायिक प्रगति से अर्थलाभ का योग बनेगा। प्रिय का सांनिध्य एवं आध्यात्मिक चर्चा में का अवसर मिलेगा। वाहन सावधानी से चलावें।

कन्या : राजनैतिक कार्यों में व्यस्तता, धर्मकर्म में सहयोग, भाग्य सहयोग से लाभ एवं ख्याति का योग बनेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्घि परंतु विरोधी से मानसिक अशांति संभव। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला : व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। भ्रमण का योग मिलेगा। संत समागम से शांति के साथ समस्या का निदान संभव। शासनसत्ता का साथ परंतु विरोधियों से बाधा मिलेगी। विवाद से बचें।

वृश्चिक : राजनीति में रुचि एवं कर्तव्य निर्वहन में सफलता मिलेगी। अच्छी संगति का सुफल प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्या सुलझेगी एवं भ्राता से खुशी मिलेगी। वाहन चालन में सतर्क रहें।

धनु : कारोबार में सुधार एवं आर्थिक प्रगति का प्रयास सफल होगा। राजनीति में विरोधीपक्ष से बाधा एवं मानसिक अशांति संभव। प्रियजन से खुशी व बड़ों का आशीष मिलेगा। चाटुकारों से दूर रहें।

मकर : बुद्घि बल से आय में प्रगति, कार्य क्षेत्र में सुधार एवं सफल यात्रा का योग बनेगा। सत्संग में रुचि व संतान से खुशी मिलेगी। राजनैतिक प्रयास को बल मिलेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें।

कुंभ : मनोरंजन व भ्रमण की योजना सफल होगी। व्यावसायिक गतिरोध के निराकरण से आयस्रोत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता व संबंधी से मतभेद संभव। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मीन : शिक्षा संबंधी योजना सफल होगी। बाधित धनप्राप्ति का योग बनेगा। संत समागम से खुशी एवं राजनीति में सफलता, विरोधी का पराभव परंतु यात्रा में बाधा मिलेगी। कर्तव्य के प्रति सचेत रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here