6 जनवरी का पंचांग
6 जनवरी 2019 रविवार, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : प्रतिपदा, राहुकाल : शाम के 4:30 बजे से 6:00 बजे तक। दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : स्नान- दान व श्राद्घ की अमावस्या, बकुल अमावस्या उड़ीसा। भद्रा दिन के 4:11 बजे तक।
7 जनवरी का पंचांग
दिशा शूल : पूर्व। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, तिथि : प्रतिपदा प्रातः7:42 बजे तक। इसके बाद द्वितीया तिथि। उत्ताराषाढ़ नक्षत्र रात्रि 7:19बजे तक। उसके बाद श्रवण नक्षत्र, हर्षण योग रात्रि 2:53 बजे तक। फिर वज्र योग। चंद्रमा मकर राशि में।
दैनिक राशिफल : 6 जनवरी
मेष : व्यावसायिक गतिरोध में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संबंधों से खुशी मिलेगी। संत समागम से मन शांत होगा। राजनीति के क्षेत्र में विकास होगा। सहभोज का आनंद मिल सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
वृष : पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजी-रोजगार में सुधार होगा। प्रिय का सानिध्य मिलेगा। परिजन के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा। गुरुजन का आशीर्वाद संभव है। क्रोध से परहेज करें।
मिथुन : आय के स्रोत में सुधार होगा। प्रयास से कार्य सिद्धि होगी एवं नौकरी संबंधी बाधा दूर होगी। संपत्ति को खरीदने की योजना बनेगी। व्यावसायिक यात्रा का योग बनेगा। यात्रा और वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।
कर्क : मनोरथ सिद्धि से खुशी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्य में सफलता का योग है। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में प्रगति संभव है। सुख-समृद्धि का विकास होगा तथा स्वजन का सहयोग मिलेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
सिंह : कर्तव्य के निर्वाह में बाधाएं आ सकती हैं। प्रियजन के स्वास्थ्य में भी समस्या आ सकती है। प्रयास का फल मिलेगा और कार्यसिद्धि होगी। सत्संग से शांति मिलेगी। पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। धर्मस्थल का भ्रमण संभव है। कठोर वचन से बचें।
कन्या : मनोनुकूल सफलता से खुशी मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है लेकिन सुखानुभूति में कमी आएगी। संत के सानिध्य से खुशी मिलेगी। विरोधी पर प्रभाव बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सफल होंगे। यात्रा में सतर्कता रखें।
तुला : राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के लिए सार्थक प्रयास होंगे। विरोधियों का पराभव होगा। अधिकारी वर्ग से निकटता होगी। यात्रा से लाभ एवं व्यर्थ के विवाद से मुक्ति मिलेगी। लोभ-लालच से बचें अन्यथा अपयश का योग बन सकता है।
वृश्चिक : व्यवसाय में प्रगति होगी। अर्थागम में वृद्धि होगी। मनोनुकूल सफलता से खुशी मिलेगी। सुख-साधन के विकास का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ख्याति में वृद्धि होगी। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें।
धनु : घरेलू समस्या में कमी आएगी।आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कटु संबंध मधुर होंगे। स्वजन से खुशी मिलेगी। अच्छी संगति का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
मकर : धर्म-कर्म के प्रति जागरुकता व धन वैभव का विकास होगा। राजनीति के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। घर में सुख शांति एवं परिजन से खुशी मिलेगी। बाधित स्वास्थ्य में सुधार होगा। कटु वचन से बचें।
कुंभ : पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक रुचि का विकास होगा। स्वजन से खुशी मिलेगी। प्रयास का फल मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा एवं सफल यात्रा का योग बनेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। अनावश्यक विवाद से बचें।
मीन : नौकरीपेशे में मिश्रित अनुकूलता मिलेगी। संतान को सफलता मिलेगी। इष्ट-मित्र का सहयोग मिलेगा। यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है। विवाद से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्य में व्यस्तता संभव है। समय का ध्यान रखें।