Home ज्योतिष राशिफल 5 जनवरी : इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव…जानिए क्या कहती...
5 जनवरी का पंचांग
5 जनवरी 2019 शुक्रवार, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : अमावस्या, राहुकाल : दिन के 9:00 बजे से 10:30 बजे तक। दिशा शूल : पूर्व। पर्व : स्नान दान व श्राद्घ की अमावस्या, बकुल अमावस्या उड़ीसा। भद्रा दिन के 4:11 बजे तक।
6 जनवरी का पंचांग
दिशा शूल : पश्चिम। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास शुक्लपक्ष, तिथि : प्रतिपदा प्रातः से लेकर पूरी रात। इसके बाद द्वितीया तिथि। उत्ताराषाढ़ नक्षत्र। व्याघात योग रात्रि के 2:31 बजे तक। हर्षण योग। चंद्रमा धनु राशि में रात्रि 11:34 बजे तक फिर मकर राशि में।

दैनिक राशिफल : 5 जनवरी
मेष: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाकी दिन ठीक रहेगा। मानवीय कार्यों से ख्याति मिलेगी। राजनीतिक प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि का योग है। कारोबार में सुधार होगा। बाधित धन की प्राप्ति होगी। शासन-प्रशासन के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
वृष : जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। जरूरत है कि समय का सदुपयोग करें। रोजी-रोजगार में प्रगति होगी। आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। शासन-प्रशासन के कार्यों में आसानी होगी। जटिल समस्याओं का निदान हो सकेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। यात्रा से नए संबंध बनेंगे तथा खुशी मिलेगी।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारसे लाभ मिलेगा और धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग बनेगा। संत-समागम से खुशी मिलेगी तथा बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क : अनावश्यक विवादों से दूर रहेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक प्रगति का योग बनेगा। मनवांछित कार्य पूरे होंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में सुख-शांति रहेगी। संतान को सफलता का योग बनेगा। सत्संग से खुशी मिलेगी।
सिंह : दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला है। आत्मीयजन का सहयोग मिलेगा लेकिन विरोधियों से बाधा संभव है। राजनीति में सफलता तथा सामाजिक कार्यों से ख्याति मिलेगी। रुके हुए धन का लाभ मिलेगा। न्यायिक कार्य में प्रगति का योग बनेगा। अपयश का खतरा है।
कन्या : क्रोध और वाणी पर संयम रखेंगे तो दिन औसत रहेगा। आपके विशेष प्रयास से आंशिक कार्यसिद्धि होगी। आय के स्रोत में अवरोध से असंतोष संभव है। घरेलू समस्या का निदान होगा। किसी धार्मिक स्थल के भ्रमण का योग बनेगा। यात्रा से खुशी मिलेगी।
तुला : राजकाज में सफलता और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में संतोषजनक सुधार होगा। संत समागम से सुख की अनुभूति होगी। संपत्ति संबंधी कार्ययोजना पर विचार संभव होगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।
वृश्चिक : कार्यकुशलता से नौकरी में उन्नति के साथ आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। न्यायिक प्रयास सफल होंगे। सुख-शांति में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल के के भ्रमण का योग बनेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
धनु : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तो अन्य मामलों में दिन उपलब्धि देने वाला हो सकता है। संत के सानिध्य से शांति मिलेगी। मनोरथ पूरे होंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा और कटु संबंधों में सुधार होगा। न्यायालय में सफलता मिलेगी।
मकर : दिन मिला-जुला असर देने वाला होगा। आय के स्रोत में प्रगति होगी। हंसी-खुशी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। शासन-प्रसासन के कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में सहयोग एवं सत्संग का अवसर मिलेगा। राजनीतिक कार्य में बाधा आएगी। विरोधियों से अशांति संभव है। विवादों से बचें।
कुंभ : राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। संपत्ति संबंधी समस्या का निदान होगा। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। भ्रमण व सहभोज की योजना बनेगी। प्रियजन से खुशी का योग है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मीन : आपके ज्ञान और कौशल से बिगड़े काम बनेंगे। अनावश्यक विवादों मुक्ति मिलेगी। नए परिचय से लाभ मिलेगा। कारोबार में प्रगति संभव है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी का साथ मिलेगा। विरोधी पर प्रभाव बढ़ेगा। दायित्व के प्रति सजग रहें।