Home ज्योतिष राशिफल 4 जनवरी : कैसा रहेगा शुक्रवार…जानिए क्या कहती है आपकी राशि
5 जनवरी का पंचांग
दिशा शूल : पूर्व। पर्व : स्नान दान व श्राद्घ की अमावस्या, बकुल अमावस्या उड़ीसा। भद्रा दिन के 4:11 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : अमावस्या प्रातः 5:57 बजे तक। इसके बाद प्रतिपदा तिथि। मूल नक्षत्र दिन के 2: 58 बजे तक। फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र, ध्रुव योग रात्रि 2:22 बजे तक। उसके बाद व्याघात योग। चंद्रमा धनु राशि में।

दैनिक राशिफल : 4 जनवरी
मेष : दिन सामान्य बीतेगा। यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। दायित्व के निर्वहन में सफलता मिलेगी। सुख-साधन पर खर्च होगा। कारोबार में सामान्य लाभ का योग है। वरिष्ठ अधिकारी के असहयोग से कार्य क्षेत्र में बाधा संभव है।
वृष : जातक का दिन अच्छा रहेगा। रोजगार में लाभ एवं उन्नति का क्रम बनेगा। लाभकारी यात्रा संभव है। पठन-पाठन के प्रति रुचि बढ़ेगी। बड़ों का साथ लाभ देने वाला होगा। योजना के अनुरूप प्रयास से कार्य बाधा दूर होगी। लोभ-लालच से दूर रहें।
मिथुन : पैसे के लेन-देन में सावधान रहें। अन्य मामलों में दिन ठीक रहेगा। सामाजिक सहयोग में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। नए परिचय लाभकारी साबित होंगे। प्रणय संबंध में मधुरता आएगी।
कर्क : यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहें। कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता संभव है। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे। नजदीकी रिश्तेदार के स्वास्थ्य में बाधा और विशेष खर्च होने का योग बन रहा है।
सिंह : आपके कौशल ही काम आएंगे। आंशिक कार्य होने से थोड़ी निराशा होगी लेकिन रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रियजनों का सुख-सहयोग मिलेगा। राजनीतिक प्रयास सफल होंगे। यात्रा में कष्ट संभव है। आपके अनुभव ही आपके काम आएगे। उसका लाभ लें।
कन्या : अनावश्यक विवाद से बचें तो दिन अच्छा बीतेगा। सोच-विचार कर किए गए कार्य से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। आत्मीय जन का साथ मिलेगा। मांगलिक प्रयास सफल होंगे। यात्रा से कार्य सिद्धि संभव है।
तुला : आलस्य से दूर रहकर यदि सक्रिय रहें तो दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों से कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है लेकिन आपके प्रयास से रोजगार में लाभ का क्रम बनेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक : सावधानी बरतेंगे तो दिन सफल और सुखद रहेगा। पुरानी समस्या का हल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्ज मुक्ति का प्रयास सफल होगा। प्रियजन के साथ से खुशी मिलेगी। भ्रमण और सहभोज का अवसर मिलेगा। उत्सव के दौरान सतर्कता बरतें।
धनु : दिन मिश्रित भाव लेकर आ रहा है। हड़बड़ी या भावावेश में कोई निर्णय नहीं लें। व्यावसायिक गतिरोध दूर होगा। कर्ज मुक्ति की योजना बनेगी। नौकरी में परिवर्तन का योग है। संतान के भविष्य के प्रति चिंता होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मकर : आपके रवैये पर ही आपका दिन निर्भर करेगा। सधे हुए प्रयास से बिगड़े काम बनेंगे। संपत्ति की खरीद में आ रही समस्या दूर होगी। मनोरंजन के अवसर बनेंगे। प्रियजन से खुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा और वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहें।
कुंभ : स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए सतर्कता बरतें तो दिन अच्छा रहेगा। नई योजना से कारोबार में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कृत्य से शांति मिलेगी। प्रियजन का सहयोग मिलेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे।
मीन : दिन मिश्रित रहेगा। परिवार में खुशी का योग बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आय के स्रोत के साथ अधिकार का दायरा बढ़ेगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। सुदूर यात्रा में समस्या हो सकती है। अतः अभी उसे स्थगित कर दें।