राशिफल 3 जनवरी : इन राशियों के लिए आर्थिक लाभ का योग… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1092

3 जनवरी का पंचांग

3 जनवरी 2019 गुरुवार, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : त्रियोदशी, राहुकाल : दिन के 1:00 बजे से 3:00 बजे तक। दिशा शूल : दक्षिण। पर्व : प्रदोष। श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन। भद्रा : रात्रि 3:34 बजे से।


4 जनवरी का पंचांग

दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : मास शिवरात्रि व्रत, णमोकार व्रत जैन। भद्रा दिन के 4: 11 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : चतुर्दशी रात्रि शेष 4:38 बजे तक। इसके बाद अमावस्या तिथि। ज्येष्ठा नक्षत्र दिन के 1:24 बजे तक। फिर मूल नक्षत्र, वृद्धि योग रात्रि 2:33 बजे तक। उसके बाद ध्रुव योग। चंद्रमा वृश्चिक राशि में दिन के 1:24 बजे तक फिर धनु राशि में।


दैनिक राशिफल : 3 जनवरी 

मेष : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे तो बाकी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोत में प्रगति होगी। दिनचर्या में व्यस्तता का क्रम बनेगा। आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष : मिश्रित परिणाम देने वाला दिन है। अतः अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिजनों का सुख-सानिध्य बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य की योजना पर सार्थक चिंतन होगा। कारोबार के प्रति चिंता रहेगी। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास में बाधा होगी। स्वास्थ्य बाधा का भी योग है।

मिथुन : आपका दिन अच्छा बीतेगा। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रियजनों के मिलन से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की उन्नति एवं राजनीति में सफलता का योग बन रहा है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कर्क : संत-समागम से खुशी मिलेगी और बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार में प्रगति होगी। घरेलू समस्या में कमी आएगी। कर्ज से मुक्ति के प्रयास में सफलता मिलेगी।

सिंह : भ्रमण से मनोरंजन होगा। इसके साथ ही परिचय का दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में अच्छा योग बन रहा है। सुख-साधनों का विकास होगा। धर्म-कर्म से खुशी मिलेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

कन्या : प्रयास के अनुरुप सफलता से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक संबंधों में सुधार एवं चिर-प्रतीक्षित अभिलाषा पूर्ण होगी। विरोधियों से बाधा संभव है। यात्रा के दौरान सजग रहें।

तुला : दिन शुभ रहेगा। जटिल समस्या का निदान होगा। सुखानुभूति में बढ़ेतरी होगी। नई व्यावसायिक योजना बनेगी। यह योजना आर्थिक प्रगति में सहायक होगी। घर के माहौल में बदलाव हो सकता है। अनावश्यक विवाद से बचें। अपव्यय का भी योग है।

वृश्चिक : इस राशि के जातक के लिए अनुकूल समय है। रोजी-रोजगार में सुधार होगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति का योग बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रयजनों से खुशी मिलेगी। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

धनु : आपके संगठित प्रयास का सुफल मिलेगा। कार्य में प्रगति होगी एवं व्यर्थ के विवादों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी के दौरान वरीय अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। साझेदारी से परहेज करें।

मकर : दिन मिश्रित फल देने वाला है। शुभचिंतकों के साथ सार्थक विचार-विमर्श का योग है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन-प्रशासन के स्तर पर किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान निकलेगा लेकिन जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ : आपकी सूझ-बूझ ही काम आएगी। आपके कौशल से बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी में सफलता और शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में बदलाव की योजना बन सकती है। प्रियजनों के स्वास्थ्य में बाधा संभव है। बड़ों-बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें।

मीन : अनावश्यक विवाद और क्रोध से परहेज करेंगे तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। लेखनकार्य में सफलता मिलेगी। प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। न्यायिक प्रयास सफल होंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। यात्रा से कार्य सिद्धि भी संभव हो सकेगी। राजनीतिक बाधा दूर होने का योग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here