2019 वार्षिक राशिफल : यहां देखें सभी राशियों की गणना… जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

608

वार्षिक राशिफल 2019


मेष : इस राशि के जातक के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला होगा। कुल मिलाकर वर्ष सामान्य फल देना वाला रहेगा। धीमी गति से कार्य होंगे जिससे कम मात्रा में ही सही लेकिन सुख और लाभ का भी योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। संतान से सामान्य सहयोग मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में उचार-चढ़ाव का योग है। नौकरी में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी पर अधिक विश्वास न करें। जमा-पूंजी में से भी खर्च हो सकता है। उस दिशा में सावधान रहें। वाद-विवाद से बचें। नजदीकी संबंधों में सुखद परिणाम की सूचना से खुशी मिलेगी।  भूमि, मकान,वाहन आदि के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें। माता-पिता या गुरुजनों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेम प्रसंग में व्यस्तता से आमलोगों के लिए रोजगार और विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है।



वृष : इस जातक के लिए यह वर्ष संघर्षपूर्ण रहेगा। शनि की ढैया परेशानी उत्पन्न करती रहेगी। अधिक प्रयास के बाद भी कम फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में जोखिम का योग है। अतः सोच-विचार के बाद ही कोई फैसला लें। सट्टा, शेयर, लाटरी आदि में नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। वर्ष के उत्तरार्द्ध में भूमि-मकान के क्रय-विक्रय का योग बन रहा है, जो सुकून देगा। माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की सलाह पर ध्यान दें, वे उपयोगी साबित होंगे। सामाजिक मान-सम्मान के प्रति सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। संतान का सुख मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में धीमी गति से प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आती रहेंगी। व्यावसायिक लाभ में कमी आ सकती है। जीविकोपार्जन में कुछ परेशानी का योग है।



कर्क : नौकरी-पेशा लोगों के लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष अच्छी सफलता प्राप्त होने के अवसर हैं। थोड़े प्रयास से भी सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में स्थायित्व बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा। भाई-बहनों की उन्नति से संबंधित कार्य में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अनावश्यक भाग दौड़ के साथ ही खर्च की स्थिति से बचें। परिवार में सुख-शांति बनाए रखें। खाने पीने की वस्तुओं के उपयोग में सवाधान रहें। पेट संबंधी समस्या का खतरा रहेगा। धर्म के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है।



मिथुन : कारोबारिक लाभ एवं नौकरी-पेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा। यह वर्ष कुल मिलाकर लाभ एवं उन्नति पूर्ण होगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों के समाधान का रास्ता निकलेगा। आप ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आर्थिक उन्नति के साथ आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। परिवार में कोई धार्मिक मांगालिक कार्य संपन्न हो सकता है। कोई नयी संपत्ति खरीदने के लिए अनुकूल स्थिति बनने का योग है। नए व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान पक्ष से भावनात्मक लगाव रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले निपटाने के साथ ही विजयी हो सकते हैं ।



सिंह : इस वर्ष भूमि, मकान, वाहन का सुख मिल सकता है। माता-पिता एवं गुरुजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से भावनात्मक तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन थोड़ी समस्या आ सकती है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापारिक लाभ और नौकरी में परिवर्तन का योग है। यह वर्ष साधारण लाभ एवं उन्नत्तिपूर्ण होगा। कार्यों में संघर्ष के बाद सफ़लता प्राप्त मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। कार्यक्षेत्र में यह साल थोड़ा परेशानी भरा रहेगा, जिस वजह से मानसिक तनाव भी हो सकता है। स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं।



कन्या : कन्या राशि वालों पर इस वर्ष शनि का प्रकोप बना रहेगा। भौतिक सुख संसाधनों पर अधिक ख़र्च होगा । यह वर्ष सुख-शांति के लिहाज से बहुत अनुकूल नहीं है। कार्य में अड़चनें आएंगी। कोर्ट कचहरी में भी धीमी गति से कार्य होंगे। घरेलू समस्याएं बढ़ेंगी। भूमि-मकान, संपत्ति के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारी वर्ग चिंतित रहेंगे। इस वर्ष सट्टा, लॉटरी से दूर रहें। धोखाधड़ी, चोरी एवं ठगी का खतरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष औसत रहेगा। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष के साथ मतभेद हो सकते हैं। नौकरी करने वालों की समस्या बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव के योग हैं। पति-पत्नी अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सतर्कता बरतें। हनुमान जी का दर्शन और पूजन समस्याओं को कम करेगा।



तुला : यह वर्ष उन्नतिकारक होगा। लंबे समय से फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से लाभ हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत रहें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। घर-परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। किसी कार्यवश लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। संगीत, गायन, सिनेमा, टीवी के साधनों की तरफ रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ पारस्परिक सुख बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहें। कर्ज के फेर में फंस सकते हैं। माता-पिता एवं वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने की संकेत हैं। प्रेमप्रसंग में एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। विरोधी पक्ष का दवाब कम होगा।



वृश्चिक : वृश्चिक राशिवालों के लिए यह वर्ष उन्नतिकारक रहेगा। कुछ संघर्षों के बाद अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। खाने- पीने में सावधान रहें, वर्ना स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धन एवं जमा-पूंजी का शुभ कार्यों में व्यय होगा। प्रेमी युगल परिस्थितिवश एक-दूसरे से अलग रहेंगे। भाई- बहन के संबंध में सुधार का योग है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सकारात्मक प्रगति होगी। विरोधी पक्ष कुछ कमज़ोर हो सकता है। माता- पिता के साथ संबंधों में सौम्यता बनी रहेगी। शनि की साढ़े साती का प्रभाव सामान्य रहेगा। व्यापारियों ओर नौकरी पेशा सहित सभी तरह के रोजगार वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा।



धनु : इस वर्ष शनि की साढ़े साती का प्रभाव उग्र रहेगा। सकारात्मक कार्यों में बाधा आएगी या कार्य की प्रगति धीमी गति से होगी। भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। पारिवारिक कार्यों में अनावश्यक दखलंदाजी से परहेज करें। अधिक पूंजीनिवेश ना करें। वादृविवाद से बचें तथा सोच-समझकर वाणी का उपयोग करें। भाई- बहनों के साथ तालमेल में कमी होगी। भूमि, मकान , वाहन आदि की ख़रीद बिक्री में सावधानी रखें, धोखा हो सकता है। माता-पिता की ओर से स्नेह प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष ठीक रहेगा। गृहस्थ जीवन में सामान्य सुख बना रहेगा। व्यापार में कठिन परिश्रम करने पर ही लाभ का योग है। नौकरी करने वालों का समय ठीक-ठाक रहेगा ।



मकर : इस राशिवालों पर इस वर्ष शनि की साढ़े साती का असर रहेगा। कुछ बाधाओं एवं संघर्ष के बाद ही सफलता मिल सकेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आजीविका के लिए भीसंघर्ष करने का योग है। नौकरी करने वालों का स्थानांतरण हो सकता है। कुछ रुके हुए काम बनने की संभावना है। सबसे मधुर व्यवहार बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। साल के उत्तरार्द्ध तक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में फायदा का योग है। चुनाव लड़ने पर जीत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा, मगर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी पर्यटन स्थल की ओर सैर पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए यह साल थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा।



कुंभ : इस राशिवालों के लिए यह वर्ष लाभप्रद एवं सुखद होगा। पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और नौकरी करने वालों को बोनस मिलने का योग है। अधिक और अनावश्यक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचें। संपत्ति की खरीद बिक्री करने के लिए अनुकूल समय है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घरेलू मामलों में अधिक हस्तक्षेप ना करें। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। माता-पिता के साथ तीर्थयात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष अध्ययन की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके मधुर व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सतर्कता बरतें, अन्यथा अनावश्यक रूप से वाद विवाद हो सकता है। माता-पिता व वरिष्ठ जनों के साथ तीर्थयात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अध्ययन की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा संभव है।



मीन : जातक के लिए यह वर्ष लाभ देने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए उत्तम समय है, हालांकि व्यापार करने वालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य में सफलता की गति धीमी रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में इस वर्ष कोई बड़ा जोखिम नहीं लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी खींचतान रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थोड़ा-बहुत परेशान कर सकती हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए अनुकूल समय है। भूमि-संपत्ति खरीदने के लिए अनुकूल समय है। माता-पिता और वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य में परेशानी रह सकती है। पारिवारिक मतभेद सुलझने का योग है। धन के अपव्यय के प्रति सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को परिणाम के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here