राशिफल 2 जनवरी : तुला राशि वाले रखें वाणी पर संयम… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

1135

2 जनवरी का पंचांग

2 जनवरी 2019 बुधवार, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : द्वादशी, राहुकाल : दिन के 12:00 बजे से 1:30 बजे तक। दिशा शूल : उत्तर। पर्व : वैष्णव एकादशी व्रत (एकादशी तिथि में सूर्योदय होने के कारण)।श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन।


3 जनवरी का पंचांग

दिशा शूल : दक्षिण। पर्व : प्रदोष। श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन। भद्रा दिन के 3: 34 बजे से। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल,  हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : त्रयोदशी रात्रि 3:44 बजे तक। इसके बाद चतुर्दशी तिथि। अनुराधा नक्षत्र दिन के 12:19 बजे तक। फिर ज्येष्ठा नक्षत्र, गंड योग रात्रि 3:04 बजे तक। उसके बाद वृद्धि योग। चंद्रमा वृश्चिक राशि में।


दैनिक राशिफल : 2 जनवरी

मेष : रचनात्मक प्रयास से रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा। आर्थिक प्रगति का क्रम बनेगा। विरोधी पक्ष से अशांति हो सकती है। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। यात्रा से मनोरंजन संभव। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृष : आपके सकारात्मक प्रयास से पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। आर्थिक विकास की योजना बनेगी। संतान की उन्नति का समाचार मिल सकता है।  अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। प्रियजनों के स्वास्थ्य में सुधार का क्रम बनेगा। राजकाज के दौरान सतर्कता बरतें।

मिथुन : पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। शासन-प्रशासन का सहयोगमिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुदूर भ्रमण की योजना बनेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में सुधार संभव। वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।

कर्क : राजनीतिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि का योग है। रुके धन की प्राप्ति संभव है। मित्रों के साथ मनोरंजन एवं परिजन का सानिध्य मिलेगा। क्रोध पर संयम रखें।

सिंह : राजनीतिक कद बढ़ेगा। जिम्मेदारी के निर्वाह में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रगति का प्रयास सफल होगा। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।

कन्या : कारोबार में सुधार होगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ उत्सव में शरीक होने का अवसर मिलेगा। लेखन कार्य से ख्याति और कार्य बाधा से मुक्ति मिलेगी। विवाद एवं अपयश से बचें।

तुला : सकारात्मक सोच से कारोबार में विकास होगा। पारिवारिक समस्या का निदान तथा लाभकारी संबंध बनेंगे। राजनीतिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर में उत्सव का योग बनेगा। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक : संपत्ति संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक कार्ययोजना में बदलाव संभव है। स्वजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा में सफलता मिलेगी। जवाबदेही के प्रति जागरुक रहें।

धनु : धैर्य और लगन से कार्य सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में प्रगति का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साझेदारी में कारोबार करने के दौरान सतर्कता बरतें।

मकर : आजीविका के साधन का विकास होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धर्म-कर्म से खुशी एवं प्रियजनों का साथ प्रसन्नता देगा। राजनीतिक परिचय से लाभ एवं रुके कार्य पूरे होंगे। अपव्यय से बचें।

कुंभ : राजनीतिक समस्या का निदान होगा। प्रियजनों से मिलकर खुशी मिलेगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में संतान के प्रदर्शन से असंतोष होगा। खर्च का विशेष का संयोग संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन : संगठित प्रयास से उलझनें सुलझेंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिजनों के व्यवहार से मन क्षुब्ध होगा। आर्थिक एवं व्यावसायिक सफलता संभव है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here