राशिफल 1 जनवरी : इन राशियों के लिए सौभाग्य लाएगा नए साल का पहला दिन… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

814
तेरह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

1 जनवरी का पंचांग 

1 जनवरी 2019 मंगलवार, पौष मास कृष्णपक्ष तिथि : एकादशी, राहुकाल : दिन के 3:00 बजे से सायं के 4:30 बजे तक। दिशा शूल : उत्तर। पर्व : सफला एकादशी व्रत, सन 2019 का प्रथम दिन।


2 जनवरी का पंचांग

दिशा शूल : उत्तर। पर्व : वैष्णव एकादशी व्रत। श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन। भद्रा : शाम 4:50 से तड़के  4:17 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके   1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल,  हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : द्वादशी रात्रि 3:23 बजे तक। इसके बाद त्रयोदशी तिथि, विशाखा नक्षत्र दिन के 11:44 बजे तक। फिर अनुराधा नक्षत्र   शूल योग तड़के 4:00 बजे तक। उसके बाद गंड योग। चंद्रमा वृश्चिक राशि में।


     दैनिक राशिफल : 1 जनवरी

मेष : साल का पहला दिन शुभ रहेगा। सकारात्मक सोच से किए गए कार्य राजनीति में फायदा पहुंचाएंगे। सहयोगियों की संख्या में वृद्धि होगी। संबंधों में सुधार होगा। व्यवसाय में प्रगति एवं बिगड़े काम बनने का योग है। प्रियजनों के स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है। वाहन चलाने और यात्रा करने के दौरान सतर्कता बरतें।

वृष : मानवीय सोच और उदार प्रवृत्ति से ख्याति मिलेगी। प्रियजनों के सहयोग से लाभ होगा। संतान को सफलता मिलेगी। रोजगार के कार्य में संतोष मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास को मजबूती मिलेगी तथा उत्सव में सहभागिता रहेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : जिम्मेदारी बोध से किए गए कार्य अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी कराएंगे। आर्थिक विकास का योग बनेगा। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। संतान को लाभ मिल सकता है। विरोधियों से परेशानी संभव है। यात्रा करने, वाहन चलाने और उत्सव मनाने के दौरान सतर्कता बरतें।

कर्क : साल के प्ररंभ में प्रियजनों के साथ सहभोज का योग बन सकता है। लोभ-लालच से बचें। आध्यात्मिक प्रयास को बल मिलेगा तथा अनावश्यक विवाद से मुक्ति मिल सकती है। राजनीति व कारोबार की नई योजना पर विचार होगा। आय के स्रोत में सुधार का योग है।

सिंह : वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। अपनी क्षमता और कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। यश-ख्याति और सम्मान मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सफलता एवं संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।

कन्या : यात्रा और सहभोज का योग है। साझेदारी में सतर्कता बरतें। सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी और रोजगार संबंधी नई योजना बनेगी। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

तुला : अतिव्यस्तता के कारण सुख की अनुभूति में बाधा आएगी। हालांकि कार्य में सफलता और प्रियजनों से उपहार का योग है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है, इसलिए खानपान में सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्च से परहेज करें।

वृश्चिक : जनहित के कार्यों से ख्याति मिलेगी। इससे राजनीतिक क्षेत्र में भी सफलता का योग बनेगा। व्यावसायिक प्रगति से खुशी मिलेगी और विरोधी पक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें। संतान के प्रति चिंता रहेगी।

धनु : शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। दायित्वों के निर्वाह में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थलों के भ्रमण का योग बनेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें। राजनीति में विरोधियों से अशांति मिल सकती है। कारोबार में सुधार होगा लेकिन यात्रा में कष्ट संभव है।

मकर : आपके प्रयास से आपको मनोनुकूल सफलता मिलेगी। समृद्धि बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। प्रियजनों का साथ मिलेगा। देवालय भ्रमण और यात्रा से कार्य सिद्ध होंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कुंभ : दिन अच्छा बीतेगा। नए परिचय बनने का योग है। कार्यसिद्ध होने से आर्थिक लाभ मिलेगा, राजनीतिक प्रगति का क्रम बनेगा और संत जन का सानिध्य मिलेगा। प्रियजन से उपहार मिल सकता है तथा भ्रमण की योजना बनेगी। समय का सदुपयोग करें।

मीन : परिश्रम से कार्य बाधा दूर होगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। काफी समय से रुके कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन संतान के प्रति चिंतित रह सकते हैं। वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here