राशिफल 31 दिसंबर : कैसा रहेगा साल का आखिरी दिन… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

2793

31 दिसंबर का पंचांग

राहु काल: प्रात: 7:30 बजे से दिवा 9:00 बजे तक। आज का दिशा शूल: पूर्व। आज का पर्व: पौष दशमी, श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन। भद्रा: संध्या 4:50 से रात्रि शेष 4:17 बजे तक।


1 जनवरी 2019 का पंचांग

दिशा शूल: उत्तर। पर्व: सफला एकादशी व्रत, वर्ष 2019 का प्रथम दिन। श्रीशुभ संवत, विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्तर्तु, पौष मास कृष्णपक्ष, एकादशी रात्रि 3:36 बजे तक उपरांत द्वादशी तिथि, स्वाती नक्षत्र दिवा 11:39 बजे तक उपरांत विशाखा नक्षत्र, सुकर्मा योग प्रात: 7:04 बजे तक उपरांत धृति योग। चन्द्रमा तुला में रात्रिशेष 5:43 बजे तक उपरांत वृश्चिक में।


31 दिसंबर का राशिफल

मेष : सुसंगति से गृहस्थ जीवन में सुख-शांति व कारोबार में विकास का क्रम बनेगा। सामाजिक कार्य से ख्याति व राजकाज में सफलता मिलेगी। सेहत बिगड़ सकती है। व्यर्थ के विवाद से बचें|

वृष : नौकरी पेशे में अनुकूलता, राजनैतिक बाधा का निदान, अर्थागम में सुधार परंतु एवं परिजन से असंतोष संभव। बाधित कार्य में सफलता व मनोरंजन का अवसर मिलेगा। यात्रा में सतर्क रहें।

मिथुन : पुरानी समस्या का समाधान व कारोबार में प्रगति होगी। यात्रा से कार्य सिद्घि व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। रुके धन का लाभ व मनोरंजन का अवसर मिलेगा। वाहन चालन में सावधान रहें।

कर्क : परिश्रम से रोजी रोजगार में सफलता एवं विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। भूमि भवन संबंधी वात्र्ता सफल होगी। पारिवारिक समस्या से कष्ट परंतु प्रिय समाचार से खुशी संभव। वाणी पर संयम रखें।

सिंह : आर्थिक विकास हेतु सार्थक प्रयास होंगे। राजकाज में सफलता तथा मिल बैठकर पुरानी समस्या सुलझेगी। यात्रा व सहभोज की योजना बनेगी। व्यय विशेष संभव। खान पान के प्रति सजग रहें।

कन्या : राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्घि एवं कर्तव्य के प्रति सजगता बढ़ेगी।धर्मकार्य में रुचि एवं रुके धन हेतु प्रयास होगा। परिजन से मानसिक कष्ट का योग है। यात्रा व वाहन चालन में सजग रहें।

तुला : भूमि भवन क्रय हेतु योजना बनेगी। पूर्व के अनुभव से सफलता एवं उन्नति संभव। प्रिय का सांनिध्य एवं मित्र से खुशी मिलेगी। सुदूर भ्रमण की योजना बनेगी। उत्सव व खानपान में सतर्क रहें।

वृश्चिक : राजनैतिक कद में वृद्घि एवं नौकरी में अधिकार क्षेत्र में वृद्घि संभव। जमीन जायदाद संंबंधी वात्र्ता सफल होगी। परिजन से अशांति व व्यय विशेष संभव। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

धनु : रोजी रोजगार के विकास हेतु नयी योजना बनेगी। सुख साधनों में वृद्घि व बाधित धन का लाभ होगा। मित्र वर्ग का सहयोग परंतु नौकरी से असंतोष मिलेगा। गलत संगति से दूर रहें।

मकर : राजनीति में नए संबंधों का विस्तार होगा। जनहित के कार्यों में रुचि परंतु आर्थिक प्रगति में बाधा मिलेगी। संतान की सफलता हेतु चिंता एवं व्यर्थ का विवाद संभव। कठोर भाषा प्रयोग से बचें।

कुंभ : वाकपटुता से कार्यसिद्घि व आर्थिक क्षेत्र में लाभ का क्रम बनेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। वरीय अधिकारी का सहयोग तथा मनोरंजन का अवसर मिलेगा। वाहन चालन में सतर्कता रखें।

मीन : नये स्थान पर नई योजना के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा। कटु संबंध में सुधार, सुख साधन में वृद्घि, मनोरंजन का अवसर एवं संतान से खुशी मिलेगी। खानपान में सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here