राशिफल 30 दिसंबर : विवाद से बचें ये राशियां… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

489

30 दिसंबर का पंचांग

30 दिसंबर 2018 रविवार, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : अष्टमी। राहु काल : शाम के 4:30 बजे से शाम के 6:00 बजे तक। दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : अन्वष्टका श्राद्ध, कालाष्टमी।


31 दिसंबर का पंचांग

दिशा शूल : पूर्व। पर्व : पौष दशमी, श्रीपार्श्वनाथ जयंती जैन। भद्रा: शाम 4:50 से तड़के 4:17 बजे तक। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, दशमी तिथि तड़के 4:17 बजे तक। इसके बाद एकादशी तिथि, चित्रा नक्षत्र दिन के 12: 01 बजे तक। फिर स्वाति   नक्षत्र, अतिगंड योग दिन के 9:08 बजे तक। उसके बाद सुकर्मा योग। चंद्रमा तुला राशि में।


दैनिक राशिफल : 30 दिसंबर

मेष : जटिल समस्याओं से मुक्ति के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। यात्रा करने पर फायदे में रहेंगे। यात्रा से कार्यसिद्धि एवं लाभ का योग है। अनुकूल समाचार प्राप्त होगा।

वृष : दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।राजनैतिक में प्रभाव बढ़ने से कार्यसिद्धि होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्य में संलग्नता से मन को संतुष्टि मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में सफलता का योग है। पर्यटन के लिए घूमने की योजना बन सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन : रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। इस प्रगति से आर्थिक स्थिति में सुधार का मार्ग साफ होगा।राजनीतिक प्रतिष्ठा और ख्याति में वृद्धि संभव है। अनावश्यक विवाद से मुक्ति मिलेगी। सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा एवं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क : सुख-समृद्धि का विकास होगा। पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी का योग है। दूसरों के उपकार करने से ख्याति मिलेगी। लगातार आ रही कार्यबाधा दूर होगी। नए और लाभकारी संबंध बनेंगे। अनावश्यक के विवादों से परहेज करें।

सिंह : यात्रा से कार्यसिद्धि का योग है। राजनीति में प्रगति होगी। प्रियजनों का साथ खुशी देगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। इष्ट-मित्र से लाभ मिलेगा। विरोधियों पर हावी हो सकेंगे।

कन्या : अनावश्यक विवाद को टालने का प्रयास करें। राजनीतिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक सफलता का योग है। प्रियजन के साथ से खुशी मिलेगी। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। भ्रमण का योग बन सकता है।

तुला : यात्रा और वाहन चलाने के दौरान खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। आजीविका के लिए किए जा रहे प्रयास में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। पद, प्रतिष्ठा और ख्याति में बढ़ोतरी का योग है। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नए वाहन खरीदने की योजना बनेगी। 

वृश्चिक : अनावश्यक विवाद और खर्च से बचने का प्रयास करें। अन्य क्षेत्र में ठीकठाक समय रहेगा। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। संपत्ति संबंधी समस्या सुलझेगी। प्रियजनों से मिलन होगा एवं मनोरंजन का योग बनेगा। राजनीतिक यात्रा में सफलता मिलेगी।

धनु : दिन अच्छा रहेगा लेकिन सोच-विचार के बाद ही निर्णय लें। व्यवसाय में प्रगति होगी, पुरानी समस्या का निदान होगा और भ्रमण व मनोरंजन के साथ संतान से खुशी मिलेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है।

मकर : आर्थिक प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संबंधी से खुशी मिलेगी। नए परिचय का लाभ मिलेगा और रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। धन और समय का सदुपयोग करेंगे।

कुंभ : राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सहभोज जैसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। आजीविका संबंधी प्रयास सफल होंगे। सुख-साधन में वृद्धि और   परिजन का साथ मिलेगा। बिगड़े संबंध मधुर होंगे। जिम्मेदारी के निर्वाह पर ध्यान दें।

मीन : राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शासन-प्रशासन के सहयोग में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलेगा।अनावश्यक विवाद से बचें। व्यावसायिक बाधा से मुक्ति मिल सकती है। मनचाही अभिलाषा पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here