राशिफल 29 दिसंबर : वृष के जीवन में सुख -शांति… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

694

29 दिसंबर का पंचांग

28 दिसंबर 2018 शुक्रवार, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : सप्तमी। राहु काल : दिन के 9:00 बजे से दिन के 10:30 बजे तक। दिशा शूल : पूर्व। पर्व : अष्टका श्राद्ध, पूपाष्टक, कालाष्टमी।


30 दिसंबर का पंचांग

दिशा शूल : पश्चिम। पर्व : अष्टका श्राद्ध, कालाष्टमी। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, अष्टमी तिथि सुबह के 6:54 बजे तक। इसके बाद नवमी तिथि, हस्त नक्षत्र दिन के 12:46 बजे तक। फिर चित्रा नक्षत्र, शोभन योग दिन 11:31 बजे तक। उसके बाद अतिगंड योग। चंद्रमा कन्या राशि में।रात्रि 12:24  बजे तक उपरांत तुला राशि में।


दैनिक राशिफल : 29 दिसंबर

मेष : व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। राजनीतिक प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से खुशी का योग है। अनावश्यक के विवादों से दूर रहें। नए स्थान पर और नई योजना के साथ कार्य करने का अवसर मिल सकता है।

वृष : अच्छी संगति से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। रोजी-रोजगार में स्थिति सुधरेगी। आर्थिक विकास का क्रम बनेगा। धर्मस्थल के भ्रमण का योग है। राजनीतिक चर्चा में रुचि बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन : नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। राजनीतिक समस्या का समाधान होगा। आर्थिक प्रगति का योग है। परिजनों से खुशी एवं राजनीतिक प्रयास को गति मिलेगी। यात्रा में सफलता मिलेगी। राजकाज में सतर्कता बरतें।

कर्क : कारोबार में प्रगति होगी। यात्रा से कार्य सिद्धि होगी। परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा। विशेष प्रयासों से समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में सफलता व ख्याति मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह : रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। संपत्ति को खरीदने के प्रयास में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या से मन क्षुब्ध रहेगा। वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें।

कन्या : आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता का योग है। मिल-बैठकर मनोरंजन की योजना बनेगी। न्यायिक प्रयास में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान एवं वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

तुला : जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहेंगे। राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सहभोज की योजना बनेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। अपने अनुभव का फायदा उठाकर राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति करेंगे और व्यावसायिक क्षेत्र में भी सफल होंगे। प्रियजनों से खुशी और उनका साथ मन को प्रसन्नता देगा। यात्रा एवं वाहन चलाते समय सावधान रहें।

धनु : नौकरी में उन्नति और राजनीतिक कद में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने के लिए सफल यात्रा का योग बन रहा है। भ्रमण की भी योजना बनेगी। संतान पक्ष से खुशी एवं अधिकारी का सहयोग मिलेगा। लोभ-लालच एवं भावनाओं को नियंत्रित रखें।

मकर : नौकरी एवं रोजगार में विकास की नई योजना बनेगी। सुख-साधनों में वृद्धि का योग है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। वर्तमान नौकरी से असंतोष बढ़ेगा। धन के अपव्यय से बचें।

कुंभ : क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। राजनीति में नए संबंध बनेंगे और उनमें विस्तार होगा। जनहित के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति में बाधा मिलेगी। मांगलिक प्रयास को बल मिलेगा। नए साल के लिए सहभोज की योजना बनेगी। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें।

मीन : बौद्धिक क्षमता और कौशल से व्यावसायिक प्रगति होगी। लाभ का क्रम बनेगा। आध्यात्मिक अभिरुचि बढ़ेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा में सफलता का योग है। पैसे के लेन-देन से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here