राशिफल 28 दिसंबर : इन राशियों की कटेगी चांदी… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

714

28 दिसंबर का पंचांग

28 दिसंबर 2018 शुक्रवार, पौष मास कृष्णपक्ष, तिथि : षष्ठी। राहु काल : दिन के 10:30 बजे से दिन के 12: 00 बजे तक। दिशा शूल : पश्चिम। भद्रा : दिन के 10:49 बजे से रात के 9:47 बजे तक। पर्व : णमोकार व्रत उपवास जैन।


29 दिसंबर का पंचांग

दिशा शूल : पूर्व। पर्व : अष्टका श्राद्ध, कालाष्टमी। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, सप्तमी तिथि दिन के 8:44 बजे तक। इसके बाद अष्टमी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र दिन के 1:51 बजे तक। फिर हस्त नक्षत्र, सौभाग्य योग दिन 2:11 बजे तक। उसके बाद शोभन योग। चंद्रमा सिंह राशि में।


दैनिक राशिफल : 28 दिसंबर

मेष : न्यायिक प्रयास सफल होंगे। राजनीति में सहयोग मिलेगा। मतभेद से परिवारिक समस्या के निदान में बाधा आएगी लेकिन कारोबार संबंधी यात्रा सफल होगी। खान-पान और क्रोध पर संयम रखें।

वृष : न्यायिक मामलों में सफलता व नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार एवं मांगलिक प्रयास सफल होंगे। फंसे धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। अपव्यय से बचें।

मिथुन : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। व्यावसायिक योजना से लाभ का क्रम बनेगा। अधिकारी के व्यवहार से मन में संशय होगा। कर्तव्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी में सुधार का योग है। राजनीति में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग, बड़ों से उपहार व यात्रा से लाभ का क्रम बनेगा। वाहन चलाने में सतर्कता रखें।

सिंह : बौद्धिक कार्यों में प्रगति होगी। व्यापार की नवीन योजना पर विचार एवं मित्र के सहयोग में वृद्धि होगी। राजनीतिक पैठ और बाधित धन प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। साझेदारी में सतर्कता रखें।

कन्या : नौकरी व कारोबार में सुधार एवं बाधित कार्य में गतिशीलता आएगी। कटु संबंध सुधरेंगे। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक यात्रा सफल होगी। अपनों की सलाह पर ध्यान दें।

तुला : अभीष्ट कार्यसिद्धि से खुशी मिलेगी। राजनीतिक प्रयास में सफलता का योग है। व्यावसायिक बाधा में कमी आएगी एवं रुके धन की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीष मिलेगा। भ्रमण की योजना बनेगी। अपयश से बचें।

वृश्चिक : सुख शांति में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी प्रयास में सफलता मिलेगी। राजकाज में अनुकूलता आएगी। न्यायिक प्रयास सफल होंगे। प्रियजन को सफलता और आयस्रोत में विकास होगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

धनु : इष्टमित्र के सहयोग से कारोबार में प्रगति, राजनीति में लाभ व व्यर्थ की उलझन से मुक्ति मिलेगी। सार्थक यात्रा का योग बनेगा। संतान से खुशी संभव। सोच-विचार कर अहम निर्णय लें।

मकर : अभीष्ट कार्य सिद्धि होगी। राजनीतिक कद में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य सफल होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। न्यायालय में सफलता का योग है परंतु स्वजन को स्वास्थ्य बाधा हो सकती है। संयमित भाषा का प्रयोग करें।

कुंभ : सामाजिक  व राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। आपस में मिल-जुलकर पुरानी समस्या का निदान कर सकेंगे। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें।

मीन : रोजगार के क्षेत्र में प्रगति का योग है। काफी समय से फंसे धन की प्राप्ति संभव है। स्थान परिवर्तन के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। कार्यबाधा से मुक्ति मिलेगी। प्रियजन का साथ एवं कटु संबंध सुधरेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here