दैनिक राशिफल : 27 दिसंबर
मेष : आय से असंतोष रहेगा। मित्र वर्ग का सहयोग एवं प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधर होगा। फंसे हुए धन की प्राप्ति संभव है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। विरोधीपक्ष से सतर्क रहें। न्यायिक कार्य में सफलता मिलेगी।
वृष : मांगलिक योजना में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में प्रगति और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का योग बनेगा। यात्रा के समय और वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें। न्यायालय में सफलता मिलेगी। घरेलू समस्या का निदान संभव।
मिथुन : जिम्मेदारी के निर्वाह में ध्यान दें। आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। बिगड़े संबंध में सुधार होगा। संतान पक्ष से खुशी का योग है। न्यायालय और राजनीति के कार्य में प्रगति होगी। सफल यात्रा की संभावना है।
कर्क : रिश्तेदारों से मिलकर खुशी मिलेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। अनावश्यक विवाद से परहेज करें। राजनीति के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। मित्रजनों का सुख-सानिध्य मिलेगा। सहभोज और भ्रमण की योजना बनेगी।
सिंह : राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में लाभ और प्रियजनों के साथ भ्रमण कर सकते हैं। परिजन के स्वास्थ्य में सुधर होगा। सुखानुभूति में कमी मिलेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।
कन्या : राजनीतिक यात्रा सफल होगी। सार्थक चर्चा का अच्छा परिणाम मिलेगा। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार वालों का सुख-सानिध्य मिलेगा। संतान से खुशी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
तुला : व्यावसायिक समस्या दूर होगी। आयस्रोत में प्रगति होगी। आध्यात्मिक रुचि में बढ़ोतरी और जिम्मेदारी के निर्वाह में सफलता मिलेगी। अच्छी संगति का फल मिलेगा। यात्रा लेन-देन के दौरान सतर्क रहें।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। भ्रमण की योजना आगे बढ़ेगी। प्रियजन से उपहार मिल सकता है। मांगलिक कार्य के प्रयास में व्यस्तता रहेगी। अपयश हो सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें।
धनु : प्रियजन के साथ भ्रमण और मनोरंजन का योग बनेगा। नवीन कार्य संबंधी योजना अंतिम रूप लेगी। घरेलू समस्या से मुक्ति मिल सकती है। घर में सुख-समृद्धि आएगी। शासन-प्रशासन के कार्य सफल होंगे। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें।
मकर : राजनीति में सहभागिता तथा घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। संबंधी से मिलकर खुशी एवं स्वजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में सुधार का क्रम बनेगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।
कुंभ : घर में खुशी बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि का योग है। सुख-साधन व कारोबार में विकास के लिए सार्थक विचार-विमर्श होगा। राजकीय सहयोग के साथ राजनीति में प्रगति संभव है। साझेदारी से दूर रहें।
मीन : धार्मिक और मांगलिक कार्य संबंधी प्रयास को बल मिलेगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। परिचय में बढ़ोतरी एवं राजनीतिक स्थिति में सुधार होगा। संतान को लाभ और नौकरी में उन्नति संभव। अपयश से बचें।