राशिफल 26 दिसंबर : वृश्चिक की उलझनें होंगी दूर… जानिए क्या कहती है आपकी राशि

658

26 दिसंबर का पंचांग

26 दिसंबर 2018 बुधवार, पौष मास कृष्णपक्ष,  तिथि : चतुर्थी। राहु काल : दिन के 12:00 बजे से दिन के 1:30 बजे तक। दिशा शूल : उत्तर। पर्व जोर मेला प्रारंभ पंजाब।


        27 दिसंबर का पंचांग

दिशा शूल : दक्षिण। पर्व : णमोकार व्रत उपवास जैन। श्रीशुभ संवत विरोधकृत 2075 शके 1940 श्री सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंतऋतु, पौष मास कृष्णपक्ष, पंचमी तिथि दिन के 1:04 बजे तक। इसके बाद षष्ठी तिथि, मघा नक्षत्र शाम 4:46 बजे तक। फिर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, प्रीति योग रात्रि 8:05 बजे तक। उसके बाद आयुष्मान योग। चंद्रमा सिंह राशि में।


दैनिक राशिफल : 25 दिसंबर

मेष : आर्थिक स्थिति सुधरेगी। राजनीति में सफलता का योग है। बुद्धि-विवेक के साथ पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन संबंधी प्रयास सफल होंगे। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन-प्रशासन में लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। वाक्पटुता से विभिन्न कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के भ्रमण की संभावना है। शौक-साधन पर खर्च करेंगे। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। निर्णय लेने से पूर्व पर्याप्त सोच-विचार कर लें।

मिथुन : सकारात्मक सोच से सहयोग बढ़ेगा। विकास के नए रास्ते बनेंगे। बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति की संभावना है। यात्रा से रुके धन की प्राप्ति होगी। काफी समय से बाधित कार्य पूरे हो सकते हैं। कर्ज के लेन-देन में सतर्कता बरतें। अत्यावश्य न हो तो लेन-देन न करें।

कर्क : मानवीय सोच से आपकी ख्याति बढ़ेगी। प्रियजनों का सहयोग लाभकारी होगा। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। यात्रा से राजनीतिक विकास होगा और व्यावसायिक बाधा एवं विवाद से मुक्ति होगी। वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।

सिंह : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। आर्थिक प्रगति की संभावना बन रही है। राजनीति में आपका कद बढ़ेगा और विरोधी पक्ष पर हावी होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। मनोरंजन की योजना बनेगी। अनावश्यक खर्च से परहेज करें।

कन्या : कारोबार की नई और सार्थक योजना बनेगी। राजनीति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक विवाद से मुक्ति मिल सकती है। शासन-प्रशासन के सहयोग से काफी समय से रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। प्रलोभन से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला : पारिवारिक विवाद का समुचित तरीके से निपटारा होगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे और उससे वित्तीय स्थिति सुधरेगी। सम्मान और ख्याति में वृद्धि का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा। मनोरंजन की योजना बनेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक : प्रियजनों के साथ कारोबार की नई और प्रभावी योजना बन सकती है। संपत्ति की खरीद संबंधी प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। प्रियजनों के साथ से खुशी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

धनु : लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रगति से आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। सुख में वृद्धि और परिजनों से खुशी मिलेगी। मनोरंजन की योजना बनेगी। अपयश का खतरा है, अतः सावधान रहें।

मकर : रोजी-रोजगार के प्रयास को बल मिलेगा। समस्या के समाधान से खुशी मिलेगी। पूर्व के अनुभवों का लाभ एवं जनहित के कार्य से राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान के प्रति सतर्कता बरतते हुए उसके क्रियाकलापों पर नजर रखें।

कुंभ : अनावश्यक विवाद का खतरा है। अपव्यय भी हो सकता है। दोनों के प्रति सतर्क रहें। राजनीति के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपका कद बढ़ेगा। अर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। विरोधी से अशांति एवं प्रियजनों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी संभव है।

मीन : संगठित प्रयास से सभी समस्याओं का समाधान होगा। कारोबार में उन्नति का क्रम बन सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रियजन के स्वास्थ्य में गड़बड़ी का खतरा रहेगा। धर्म-कर्म में आस्था रखें, सब शुभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here