राशिफल 13 जून : कैसा होगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

162
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

                            13 जून का पंचांग

गुरुवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : एकादशी शाम के 04:49 बजे तक उसके बाद द्वादश। नक्षत्र : चित्रा सुबह के 10:56 बजे तक उसके बाद स्वाति। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:53 बजे से 12:48 तक। राहुकाल : दिन के 02:04 बजे से 03:48 बजे तक।


                                14 जून का पंचांग

शुक्रवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वादश दिन के 3:30 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : स्वाति सुबह के 10:18 बजे तक उसके बाद विशाखा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:53 बजे से 12:49 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 10:37 बजे से 12:21 बजे तक।



                                   दैनिक राशिफल

मेष- कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। निवेश करने का विचार आपके मन में आ सकता है। कोई करीबी इंसान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं जिस कारण से आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारियों का अधिक खर्चा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी।


वृष- निवेश करने का सोच रहे हैं तो जितनी आय हैं उसी हिसाब से करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यस्त रह सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई भी बात ना बोलें। कोई पुरानी योजना अधूरी रह सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


मिथुन- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। खुद पर नियंत्रण रखें। जीवन में कुछ खास बदलाव हो सकते हैं। धार्मिक स्थान पर जाने का मन बन सकता है। किसी खास काम में रुकावट महसूस हो सकती है। किसी खास मित्र से वैचारिक मतभेद होने के योग हैं। भाग्य का अपेक्षित साथ नहीं मिल पाएगा। पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।


कर्क- कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिध्द होगी। किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


सिंह- कारोबार में फायदा होने के योग हैं। नई गाड़ी खरीदने की योजना बना सकते हैं। पुराना कोई विवाद सुलझ जाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। एकाग्रता बनाकर रखें। दूसरों के विवाद में दखल ना दें नहीं तो खुद के लिए झंझट हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा परंतु किसी बड़े निवेश से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पैसों की स्थिति का ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आय वृद्धि के नए अवसर आपके सामने खुलेंगे। संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। व्यवहार में आक्रामकता लाने से बचें। पदोन्नति के योग हैं। निवेश करते समय सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग हो सकते हैं।


तुला- कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। लोग आपकी बात आसानी से मान लेंगे। ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। आक्रमकता पर काबू रखें। किसी भी जरूरी काम को गंभीरता से करें। परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है। छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो परेशानी उत्पन्न करेगी। खर्च बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबारियों के लिए दिन ठीक है। सहयोगियों की मदद मिल जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।


वृश्चिक- किसी की मदद की अपेक्षा कर रहे हैं तो वह मिल जाएगी। धन लाभ के योग हैं। दूसरों की सोच का खुद पर प्रभाव ना पड़ने दें। परिवार और दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। सेहत ठीक रहेगी।


धनु- निवेश या जमीन-जायदाद से जुड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोगों से आपके संबंध सुधरेंगे। किसी के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है परंतु वह जल्द ही सुलझ जाएगा। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है। थोड़ा तनाव में है सकता है परंतु सफलता अवश्य मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।


मकर- पूर्ण आत्मविश्वास से किए गए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पैसों के मामले में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। आप सक्रिय बने रहेंगे। थोड़े आक्रमक हो सकते हैं सावधान रहें। विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी खास के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है उनको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।


कुंभ- कारोबारियों की किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आने वाले समय में उपयोगी साबित होंगे। माता-पिता से अलग रहते हैं तो उनसे मुलाकात हो सकती है। किसी भी काम को जबरदस्ती अपने सिर पर ना लें तनाव हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जिसमें ज्यादा खर्च होगा। भाइयों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। पुराने रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।


मीन- काम पर से ध्यान हट सकता है। एकाग्रता के साथ कार्य करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी बदलाव हो सकता है। रोजमर्रा के काम अधूरे रह सकते हैं। कोई भी बड़ा काम बिना सोचे समझे ना करें। पैसों को लेकर आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here