25 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

134
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 25 april : 25 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

25 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- त्रयोदशी शाम के 04.12 बजे तक। नक्षत्र- हस्त रात के 01.55 बजे तक। योग- व्याघात सुबह के 08.15 बजे तक। उसके बाद हर्षण अगले दिन तड़के 04.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.53 बजे। राहुकाल- शाम के 05.14 से 06.53 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

26 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल। तिथि- चतुर्दशी दिन के 12.44 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा रात के 11.06 बजे तक। योग- वज्र रात के 12.17 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.53 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.23 से 09.02 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.53 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

25 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 25 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके अनुभव और कार्य क्षमता को साबित करने का है। उनकी बदौलत आप समस्याओं को खत्म कर देंगे। परिवार में छोटी बातों से तनाव हो सकता है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में थोड़ी प्रतिकूल स्थिति रह सकती है। हालांकि संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बड़े विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में आज खींचतान की स्थिति रहेगी। तनाव में कमी के लिए वरिष्ठ को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। छात्रों की व्यवहारिक सोच से उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। धन के निवेश में सतर्कता बरतें। इसमें भविष्य में नुकसान का खतरा रहेगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र या कार्य स्थल में बदलाव की योजना को फिलहाल टाल दें। अभी आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। रोजगार के लिए अभी जो कर रहे हैं, उसे ही करते रहें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ अवरोध लेकर आ सकता है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पुराने विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। उसके फिर से उभरने का खतरा है। ऐसा होने पर कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। घर के सुख-साधनों का पूर्ण उपयोग कर सकेंगे। आज लेन-देन से परहेज करें। परेशानी में फंस सकते हैं।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 25 अप्रैल का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज आपके लिए चुप रहना ही लाभकारी रहेगा। कम से कम बोलें। राजनीति करने वालों के प्रभाव क्षेत्र का विकास होगा। भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे। रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) मित्र के सहयोग से आज आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में काफी समय से चल रही समस्याएं खत्म होंगी। इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके व्यवहार और वाणी की प्रशंसा होगी। इसका असर परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों पर पड़ेगा। स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। संतान या छोटे भाई-बहन से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। कामकाज को सुधारने की दिशा में खासी प्रगति होगी। विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा। जरूरी खर्चे आराम से चलेंगे। हालांकि पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति अधूरी रह जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से सहयोगी भी प्रभावित होंगे। आपकी ख्याति बढ़ेगी। इससे शत्रु परास्त हो जाएंगे।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में आज प्रगति का योग बन रहा है। व्यापार में भी विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक रूप से भागीदारी बढ़ेगी। इससे छवि बेहतर होगी और मान-सम्मान मिलेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। दिन फलदायक रहेगा। आज अकस्मात धन मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति में से आपको लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद संभव है। उसमें जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

नोट- 25 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या धी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here