3 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

79
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 3 may : 3 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

तीन मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया पूरा दिन व पूरी रात। नक्षत्र- रोहिणी अगले दिन तड़के 03.18 बजे तक। योग- शोभन दिन के 04.16 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.57 बजे। राहुकाल- दिन के 03.38 से 05.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

3 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 3 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक मतभेद सुलझाने में दिन व्यतीत हो सकता है। सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी पहचान बनेगी। कोई भी कार्य लक्ष्य बना कर ही करें तभी उचित लाभ पाया मिलेगा। वाणी में थोड़ी कड़वाहट रह सकती है जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में लोग आपसे थोड़े कटे-कटे रह सकते हैं। किसी ख़ास मित्र का अपेक्षा से अधिक सहयोग मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन फायदेमंद रहेगा। काम परिश्रम में ही बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पहले से किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उससे लाभ के योग हैं लेकिन किसी भी तरह कि जल्दबाज़ी करने से बचें। कारोबार से एक निश्चित आय का स्त्रोत बना रहेगा। परिवार में आपसी ताल-मेल कि कमी से छोटी-मोटी बात हो सकती है पर उसको अपनी बुद्धिमता से आप समाप्त कर लेंगे। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आप में धैर्य की कमी रहेगी। ज़रूरी कार्यों में लापरवाही बरतने से बचें। धन सम्बन्धी मामले में अचानक से निर्णय लेने से बचें नुकसान संभव है। परोपकार के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियां पूर्ण न करने पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। क्रोध से बचें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। सेहत अछि नहीं रहेगी जिस वजह से किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। विरोधी आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में अपना नुकसान कर सकते हैं। इससे बचकर रहें। धन की आमद मध्यान बाद होगी। घर के सदस्यों का व्यवहार मन दुखी करेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रतिस्पर्धी बहुत रहेंगे पर फिर भी मुनाफा कमाने में आप सफल रहेंगे। कारोबारी किसी भी तरह के जोखिम लेने से बचें। निवेश शीघ्र ही फलित हो सकता है। लेन-देन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 3 मई 2022 राशिफल। दिन संभावनाओं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। परिश्रम करने से चूकेंगे नहीं जिसका फल भी आपको शीघ्र ही मिल जायेगा। व्यस्तता रहेगी। कारोबार गति पकड़ेगा। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या बानी रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) बौद्धिक कार्यों में सफलता का दिन है। नौकरीपेशा लोगों कि कार्य कि गति धीमी रहेगी। कारोबार कुछ समय के लिये ही फलदायी रहेगा। उधार का लेन-देन करना पड़ सकता है सतर्क रहें। कहीं भी पैसा फसांने से बचें पैसा अटक सकता है। संतान का व्यवहार उद्दंड भरा रह सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) घर-परिवार में विवाद संभव है। अपनी किसी भी तरह कि प्रतिक्रिया देने से बचें। हो सके तो पुरे विवाद पर शांत बने रहें। कार्यक्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग के साथ भी छोटा-मोटा विवाद संभव है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सतर्क रहें। धन लाभ के योग हैं। मानसिक उलझने हावी रहेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन का आरंभिक भाग आलस में बीतेगा। अधिकांश कार्य विलंब से ही पूर्ण होंगे अथवा लटक जाएंगे। कारोबारी में साझेदारी से बचें अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। धन को लेकर किसी से बहस हो सकती है। विवेक से काम लें अन्यथा विवाद सम्भव है। आरोग्य में कमी रहेगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कुछ ना कुछ अभाव के बाद भी दिन संतोषजनक रहेगा। धैर्य सीमित रहेगा। क्रोध आने पर शांत करना आपके वश में भी नहीं रहेगा। कारोबार में किसी कमी के कारण धन लाभ अल्प और विलंब से होगा। निवेश शीघ्र लाभ दिला सकता है। बिना किसी विशेषज्ञ कि सलाह के यहाँ-वहां धन लगाने से बचें। धन फंसने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) किसी का भी आपके कार्यो में दखल देना आपको परेशान कर सकता है। व्यवसाय अन्य दिनों की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा। बिना कुछ सोचे-समझे बहुत से कार्य आप एक बार में हाथ में ले सकते हैं जिस वजह से खुद के लिए भी समय निकालने में समस्या होगी। आस-पड़ोस में किसी से व्यर्थ की बातों पर बहस समय खराब कर सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है। कारोबार में कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना मन को बेचैन रख सकती है। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा। सेहत में अकस्मात नरमी आएगी।

3 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें कारोबार अनुकूल करने के उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here