राशिफल 11 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि….

5150
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                        11 जुलाई का पंचांग

बृहस्पतिवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : दशमी 12 जुलाई रात के 01:02 बजे तक उसके बाद एकादशी। नक्षत्र : स्वाति दिन के 03:56 बजे तक उसके बाद विशाखा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) सुबह के 11:59 से 12:54। राहुकाल : सुबह के 02:09 बजे से 03:52 बजे तक।


                       12 जुलाई का पंचांग

शुक्रवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : एकादशी 13 जुलाई रात के 12:31 बजे तक उसके बाद द्वादशी। नक्षत्र : विशाखा दिन के 03:58 बजे तक उसके बाद अनुराधा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) सुबह के 11:59 से 12:54। राहुकाल : सुबह के 10:44 बजे से 12:27 बजे तक।



                                 दैनिक राशिफल

मेष- आर्थिक विकास के नए मार्ग विकसित हो सकते है। अपनी निर्णयक्षमता पर संदेह न करें। खुद के साथ समय बिताएं। लंबे समय से लटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। विरोधी पर आपका प्रभाव बना रहेगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय ना लें। कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते है। कर्ज लेन-देन में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबारिक फैसले सोच-विचार कर लें


वृष- पुराने संबंधों से लाभ हो सकता है। दिन मिश्रित फल देनेवाला होगा। नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। विवादों का निपटारा होगा। चिंतन में रह सकते हैं। किसी के लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान महसूस कर सकते है।


मिथुन- कार्य के लिए सराहना हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सहनशीलता बनी रहेगी। सुनना सीखें। आलोचना ना करें। व्यापारिक योजना साझा ना करें। कारोबारिक स्थिति सामान्य रहेगी। थकान महसूस कर सकते हैं।


कर्क- रोजगार के नए अवसर दिखाई देंगे। मित्रों की सहायता से कुछ पुराने मामले हल हो सकते हैं। लटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। लोगों के बीच में प्रभावशाली बने रहेंगे। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है


सिंह- काम की तरफ ध्यान दें। जिस योजना पर कार्य कर रहें हैं, उस पर मेहनत करते रहें। संतान पक्ष उन्नति करेगें। लंबे समय से चल रहे विवादों का बंटवारा हो सकता है। बहस न करें अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक मामलों से मानसिक उलझन बढ़ेगी। कारोबार में सावधानी बरतें। पेट की समस्या हो सकती है।

कन्या- योजना अनुसार कार्य करें। दूसरों की बातों को सुनें। शांत रहें। रिश्तों में सुधार आएगा। अपव्यय न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। कर्ज लेन-देन ना करें। कानूनी मामले लटक सकते हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।


तुला- नए लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। व्यस्तता में दिन बीत सकता है। संपत्ति खरीदने का योग है। कोई कार्य अधूरा रह सकता है। विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं।


वृश्चिक- खुद पर भरोसा रखें, कोई भी निर्णय लेने में हिचकिचाएं नहीं। उत्साहित
रहेंगे। प्रतिष्ठित अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संपत्तियों के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं। मौसमी बिमारियों से सावधानी बरतें।


धनु- कारोबारिक उछाल आ सकता है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। फंसे हुए कार्य का निपटारा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक उलझनें कम होंगी। राजनैतिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। करीबियों से मनमुटाव हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


मकर- चुनौतियों को हाथ में लें, आप उनको पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। सामने से आ रहे मौकों को गंवाए नहीं। सामाजिक कद बढ़ेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्य रखें, मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कर्ज के लेन-देन से बचें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। कारोबारिक फैसले सोच-विचार कर लें।


कुंभ- दिन मिश्रित फल देनेवाला रहेगा। स्थिति से घबराएं नहीं, उन्हें स्वीकारें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी । समय व्यर्थ ना करें। विरोधी परेशान कर सकते हैं। बड़े फैसले लेने से बचें। कानूनी विवाद में पड़ सकते हैं। दिन व्यस्तता भरा है सकता है।


मीन- अचानक हुए धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के खत्म होने का योग बन रहे हैं। सहयोगियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। बड़ों का आशीर्वाद रहेगा। खुशखबरी मिल सकती है। आप में सुधार आ सकता है। समय अनुकूल है। किसी और के विवाद में ना पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here