राशिफल 16 मई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

157
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

                          16 मई का पंचांग

बृहस्पतिवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वादशी दिन 8:15 बजे तक फिर त्रयोदशी। नक्षत्र : हस्त सुबह के 5:43 बजे तक फिर चित्रा पूरा दिन व पूरी रात, तड़के 4:17 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:59 से 3:39 बजे तक।


                         17 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : त्रयोदशी सुबह 6:05 बजे तक फिर चतुर्दशी पूरा दिन व रात। तड़के 4:11 बजे तक फिर पूर्णिमा। नक्षत्र : स्वाति के 3:08 बजे तक फिर विशाखा पूरा दिन व पूरी रात, तड़के 4:17 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:37 से 12:18 बजे तक।



                                   दैनिक पंचांग

मेष – आप हर स्थिति से लड़ने के लिए खुद को समर्थ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। सफलता आपके व्यवहार पर निर्भर करती है। कुछ खास मामलों में देरी करने से बचें। आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखें। निवेश करने से बचें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। थोड़ा बहुत खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी ।


वृष- कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जिन कामों में आपको जोखिम लग सकता है उनमें सफलता मिलेगी। कारोबारी अपने कार्य पर ध्यान दें। निजी जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं जो आपके पक्ष में होंगे। किसी पुराने कार्य को हाथ में ले कर फिर से शुरू करने की कोशिश करने से बचें। विरोधी कोई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। रोजगार की तलाश में लोगों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को टाल सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।


मिथुन- कई तरह के लोग आप से जुड़ने की कोशिश करेंगे जिससे आप के संपर्क बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से खास बातचीत हो सकती है। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। कारोबारी साझेदारी के बारे में सोच सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। विरोधी प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। उनकी वजह से छोटे-मोटे कार्य भी रुक सकते हैं जिससे परेशानी उत्पन्न होगी। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा। मानसिक थकान भी हो सकती है। पैसों का लेनदेन करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


कर्क- मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों को फायदा होगा। कोई नई योजना आपके मन में आ सकती है। कोई नया कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर लें। सोच सकारात्मक रहेगी। भौतिक सुख साधनों की वस्तुओं पर खर्चा हो सकता है। जल्दबाजी में फैसले करने से बचें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


सिंह- कुछ नया काम करने की इच्छा हो सकती है। पुरानी किसी योजना पर कार्य शुरु कर सकते हैं। फालतू की बात व्यवहार से बचें वह सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान दें। व्यवहार कुशलता से खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। इधर उधर की बातें करके खुद का नुकसान कर सकते हैं। पैसों को लेकर किसी तरह की उलझन हो सकती है। पैसा कहीं फंस सकता है। कारोबारियों को छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या- पैसों के मामले में कुछ अच्छा हो सकता है। जीवन में कोई अहम सकारात्मक बदलाव हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग हैं जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कर्ज़ का लेन-देन हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है जिस वजह से परेशान रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


तुला- कारोबार में किसी चीज को लेकर उलझन बढ़ सकती है जिस वजह से मन में असंतोष की भावना रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा समझदारी से काम लें। मानसिक परेशानी हो सकती हैं। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद अचानक से बढ़ जाएगा। परिवार में भी शांति रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने के योग हैं।


वृश्चिक- कुछ नई योजना बना सकते हैं। पैसों का लेनदेन संभव है। किसी करीबी से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यवहार में सकारात्मकता बनाकर रखें। रोजमर्रा के काम में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं। जमीन जायदाद की खरीद-बिक्री हो सकती है जो फायदेमंद होगी। कारोबार अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा हो सकता है। व्यक्तिगत समस्याएं सुलझ सकती हैं। किसी खास की मदद आपको मिल सकती है। कोई खास कार्य रुक सकता है। गुस्से को नियंत्रण में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थी के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर- कारोबार से जुड़ी भागदौड़ खत्म हो सकती है। कारोबार से जुड़ी सभी समस्या का समाधान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई भी कार्य गहराई से सोच कर ही करें, फायदे में रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पैसों की कमी हो सकती है। छोटी-मोटी चोट लग सकती है।


कुंभ- धन लाभ होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी खास कार्य का अपेक्षित फल मिल सकता है। कई तरह के विचारों से घिरे रह सकते हैं। किसी करीबी से खास मामले पर बातचीत हो सकती है। अचानक कोई बड़ा फैसला करने से बचें। काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बितेगा। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। विद्यार्थी वर्ग का दिन अच्छा रहेगा। खानपान में ध्यान रखें। पेट की समस्या हो सकती है।


मीन- सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। रोजगार की तलाश में लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई स्थिति और उलझ सकती है। नए वाहन की खरीद कर सकते हैं। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती है सावधान रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here