राशिफल 17 मई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

241
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                              17 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : त्रयोदशी सुबह 6:05 बजे तक फिर चतुर्दशी पूरा दिन व रात। तड़के 4:11 बजे तक फिर पूर्णिमा। नक्षत्र : स्वाति के 3:08 बजे तक फिर विशाखा पूरा दिन व पूरी रात, तड़के 4:17 बजे तक। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:37 से 12:18 बजे तक।


                             18 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : पूर्णिमा सुबह 2:41 फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : विशाखा के 3:08 बजे तक फिर विशाखा पूरा दिन व पूरी रात, तड़के 2:23 बजे तक फिर अनुराधा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 8:55 से 10:37 बजे तक



                               दैनिक राशिफल

मेष : आध्यात्मिक रुचि और सुखानुभूति में बढ़ोतरी होगी। जिम्मेदारी का निर्वाह सफलतापूर्वक करेंगे। आय के स्रोत में सुधार होगा। सुखद समाचार का योग बनेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य की ओर से परेशानी हो सकती है, अतः जागरुक रहें।


वृष : इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ होगा। मनोरथ पूरे होंगे। सुख-साधनों का उपभोग कर सकेंगे। प्रियजन का साथ मिलने से खुशी मिलेगी। यात्रा से लाभ और राजनीतिक कद में बढ़ोतरी संभव है। धार्मिक कार्य सफल होंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


मिथुन : दिन अच्छा रहेगा लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपकी कोशिश रंग लाएगी और समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति में सफलता का योग है। प्रियजनों से खुशी मिलेगी एवं आजीविका में सुधार होगा। धार्मिक स्थलों के भ्रमण की संभावना है। काफी समय से दूर रहे व्यक्ति से मिलन होगा।


कर्क : संतान के पक्ष से सावधान रहने की जरूरत है। अन्य क्षेत्र ठीक रहेंगे। राजनीति में सफलता, कार्यबाधा से मुक्ति और सुख-साधन में वृद्धि का योग है। नई संपत्ति की योजना बनेगी। यात्रा से मनोरंजन और खुशी मिलने की संभावना है।


सिंह : कई दिनों से चल रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मंदिरों और किसी अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण संभव है। प्रियजनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए और लाभकारी संबंध बन सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए उन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


कन्या : मिश्रित दिन रहेगा। राजनीति में बाधा आएगी। विरोधियों से परेशानी संभव है। कठोर भाषा का प्रयोग नुकसानदेह हो सकता है। नए परिचय से कार्यसिद्ध होंगे। संत समागम से शांति तथा अर्थोन्नति का योग है। लाभकारी यात्रा का संयोग बनेगा।


तुला : वाहन चलाने और यात्रा के दौरान सावधान रहें। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। व्यावसायिक विकास की नयी योजना बनेगी। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रयास सफल होंगे। पुराने विवाद से मुक्ति संभव है।


वृश्चिक : दिन अच्छा है लेकिन दुर्घटना का खतरा रहेगा। अतः वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पारिवारिक विवाद से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिचय क्षेत्र में वृद्धि होगी एवं संतान से खुशी मिलेगी। सुख-साधनों का विकास संभव है।


धनु प्रियजन का साथ प्रसन्नता देगा। नौकरीपेशा की स्थिति में सुधार का योग है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण संभव है। उत्सव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है, अतः सतर्कता बरतें। पारिवारिक समस्या में कमी आएगी। व्यावसायिक योजना में सफलता मिलेगी।


मकर : रोजगार की स्थिति में सुधार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कद बढ़ने का योग है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। काफी समय से दूर रहे प्रियजनों से मिलन संभव है। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी।


कुंभ : मिश्रित फल देने वाला दिन है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। उत्सव के दौरान विघ्न पड़ सकता है। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान से खुशी मिल सकती है। मनोरंजन और भ्रमण की योजना बनेगी। संपत्ति खरीदने के प्रयास में सफलता मिलेगी।


मीन : पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह दिन शुभ रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। शासन-प्रशासन स्तर पर किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नए उत्साह से कार्य करने पर रोजगार में फायदा मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलदायी होगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here