राशिफल 18 मई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

164
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

                               18 मई का पंचांग

शुक्रवार, वैशाख मास शुक्लपक्ष। तिथि : पूर्णिमा सुबह 2:41 फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : विशाखा के 3:08 बजे तक फिर विशाखा पूरा दिन व पूरी रात, तड़के 2:23 बजे तक फिर अनुराधा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 8:55 से 10:37 बजे तक।


                  19 मई का पंचांग

रविवार, वैशाख मास कृष्णपक्ष। तिथि : प्रतिपदा रात 1:43 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : अनुराधा रात 2:08 बजे तक फिर ज्येष्ठा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:22 से 7:03 बजे तक।



                                     दैनिक राशिफल

मेष : रचनात्मक प्रयास से रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा। आर्थिक प्रगति का क्रम बनेगा। विरोधी पक्ष से अशांति हो सकती है। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। यात्रा से मनोरंजन संभव। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।


वृष : आपके सकारात्मक प्रयास से पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। आर्थिक विकास की योजना बनेगी। संतान की उन्नति का समाचार मिल सकता है।  अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। प्रियजनों के स्वास्थ्य में सुधार का क्रम बनेगा। राजकाज के दौरान सतर्कता बरतें।


मिथुन : पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। शासन-प्रशासन का सहयोगमिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुदूर भ्रमण की योजना बनेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में सुधार संभव। वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें।


कर्क : राजनीतिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि का योग है। रुके धन की प्राप्ति संभव है। मित्रों के साथ मनोरंजन एवं परिजन का सानिध्य मिलेगा। क्रोध पर संयम रखें।


सिंह : राजनीतिक कद बढ़ेगा। जिम्मेदारी के निर्वाह में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रगति का प्रयास सफल होगा। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।


कन्या : कारोबार में सुधार होगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ उत्सव में शरीक होने का अवसर मिलेगा। लेखन कार्य से ख्याति और कार्य बाधा से मुक्ति मिलेगी। विवाद एवं अपयश से बचें।

तुला : सकारात्मक सोच से कारोबार में विकास होगा। पारिवारिक समस्या का निदान तथा लाभकारी संबंध बनेंगे। राजनीतिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर में उत्सव का योग बनेगा। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।


वृश्चिक : संपत्ति संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक कार्ययोजना में बदलाव संभव है। स्वजन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा में सफलता मिलेगी। जवाबदेही के प्रति जागरुक रहें।


धनु : धैर्य और लगन से कार्य सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में प्रगति का योग है। यात्रा से लाभ मिलेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साझेदारी में कारोबार करने के दौरान सतर्कता बरतें।


मकर : आजीविका के साधन का विकास होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। धर्म-कर्म से खुशी एवं प्रियजनों का साथ प्रसन्नता देगा। राजनीतिक परिचय से लाभ एवं रुके कार्य पूरे होंगे। अपव्यय से बचें।


कुंभ : राजनीतिक समस्या का निदान होगा। प्रियजनों से मिलकर खुशी मिलेगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में संतान के प्रदर्शन से असंतोष होगा। खर्च का विशेष का संयोग संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।


मीन : संगठित प्रयास से उलझनें सुलझेंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिजनों के व्यवहार से मन क्षुब्ध होगा। आर्थिक एवं व्यावसायिक सफलता संभव है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here