राशिफल 21 मार्च : कैसा होगा होली का त्योहार, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

187

          21 मार्च  का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास शुक्लपक्ष पक्ष। तिथि : पूर्णिमा सुबह के 7:12 बजे तक फिर कृष्णपक्ष प्रतिपदा बाकी दिन और रात 3:52 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी दिन के 1:34 बजे तक फिर हस्त। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:04 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:58 से 3:28 बजे तक।


        22 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : द्वितीया रात 12:55 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : हस्त दिन के 11:07 बजे तक फिर चित्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:04 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:58 से 12:28 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- किसी करीबी का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। पैसे के मामले आप के फंस सकते हैं। कुछ कार्यों को पूरा करने में अनिश्चितता रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप कुछ कार्यों को टालने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- पुराने फंसे हुए काम निपट सकते हैं। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या कारोबार में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी पर अपने मन की बात थोपे नहीं। अपनी बात को सोच समझकर लोगों के सामने रखें। लोग आपके व्यवहार का फायदा भी उठा सकते हैं।

मिथुन- पैसों से जुड़े मामले आपकी शादी निपट जाएंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे कार्य क्षेत्र का माहौल सकारात्मक होगा जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं आप के सभी पुराने काम निपट जाएंगे

कर्क- जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय चले आ रहे मामलों का अंत हो जाएगा। लोग आपके व्यवहार कुशलता की प्रशंसा करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको प्रसन्नता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- कोई भी बड़ा फैसला लेने से आप बचें। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधियों का प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी चरमरा सकती है। परिवार में किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- अनचाहा खर्च हो सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर लें व उस पर विश्वास रखें। परिवार जन के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबारी आंख मूंद किसी पर भरोसा ना करें। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- एक समय में एक से ज्यादा कार्य ना करें। पैसे व समय का नुकसान हो सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करें व उन पर ध्यान दें। कारोबारी निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। रोजगार के मौके आपको मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक- आपके लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। उसके परिणाम आपको ही भुगतने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है व सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- पैसों को लेकर किसी पर भरोसा ना करें पैसों की हेरफेर हो सकती है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मकर- नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी जिनको पूरा करने में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। घूमने का मौका भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कई महत्वपूर्ण बातें आपको पता लग सकती हैं। छोटे-मोटे दुर्घटना होने के योग हैं, सतर्क रहें।

कुंभ- पैसों के लिहाज से आप की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें भी आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- किसी भी कार्य को कल पर न टालें। सहयोगियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षेत्र की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी समस्याओं का निदान होगा। नई योजना पर कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here