राशिफल 22 मई : कैसा होगा दिन जानिये क्या कहती है आपकी राशि

186
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                             22 मई का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी रात 2:41 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : पूर्व आषाढ़ पूरा दिन व पूरी रात। सुबह 5:14 बजे तक फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:18 से 2:00 बजे तक।


                              23 मई का पंचांग

बृहस्पतिवार, ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष। तिथि : षष्ठी पूरा दिन व रात तड़के 4:17 बजे तक फिर सप्तमी। नक्षत्र : उत्तर आषाढ़ पूरा दिन व पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:51 बजे से 12:45 बजे तक। राहुकाल : दिन के 2:00 से 3:42 बजे तक।



                                         दैनिक राशि


मेष-
आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी। बहन का किसी अहम काम में पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा कर करनी पड़ सकती है परंतु परिणाम आपके मुताबिक नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं। बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी


वृष- कार्यक्षेत्र में हर काम सावधानी से निपटाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कामों में आप रुकावट महसूस कर सकते हैं। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। परेशानियां बढ़ने की योग है। अपव्यय भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है परंतु कोई भी कार्य करते वक्त सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।


मिथुन- साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है फायदा होने के योग हैं। अपनी बुद्धि से आप विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें। बात करते समय वाणी में मधुरता रखें। पैसों को लेकर किसी के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें रक्तचाप की समस्या हो सकती है।


कर्क- पैसे कमाने के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। किसी योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पहले किए गए निवेश का फायदा आपको मिल सकता है। किसी नजदीकी से अनबन होने के योग हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


सिंह- कामकाज में आने वाली समस्याएं धीरे-धीरे धीरे सुलझ जाएंगी। कानूनी मामला कोई चल रहा है तो सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवारजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में हड़बड़ी ना करें नुकसान आपको ही होगा। कारोबारियों का खर्च ज्यादा हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।


कन्या- खुद को साबित करने के कई मौके आपको मिल सकते हैं। आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। किसी से विवाद होने के योग है संभल कर रहें। उम्मीद से कम सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


तुला- खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। कामकाज का दबाव ज्यादा रहेगा जिससे आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। भाई से अपेक्षित सहयोग ना मिलने के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक उलझन बढ़ सकती है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधानी से करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मौसमी रोग हो सकते हैं।


वृश्चिक- सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां समय पर पूरी हो जाएंगी। कर्ज लेन-देन का मामला निपट जाएगा। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी जिनकी वजह से पैसा उलझ सकता है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी टाल दें। दूसरों की सलाह पर भरोसा ना करें। हर किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु- पैसों से जुड़े मामले आपके सामने आ सकते हैं। खरीदारी करते वक्त सावधान रहें। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। पैसा फंस सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार हो सकता है। कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को असफलता हाथ लग सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


मकर- उत्साह बना रहेगा। नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। पैसों को लेकर स्थिति अच्छी होगी। संतान की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर मसले पर बातचीत हो सकती है। कारोबारी कोई नया काम सोच समझ कर शुरू करें।विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुराने रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।


कुंभ- किसी भी कार्य को करते वक्त धैर्य बनाकर रखें। कुछ काम आपको नए सिरे से करने पड़ सकते हैं परंतु सफलता उसमें अवश्य मिलेगी साथ ही फायदा होने की भी योग हैं। कार्य के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। परिवार को समय दें। कामकाज को लेकर लापरवाही ना बरतें। कारोबार अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। खान-पान पर ध्यान दें।


मीन- लिए गए फैसले आने वाले दिनों में फायदेमंद सिद्ध होंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद मिल सकती है जो फायदेमंद होगी। सकारात्मकता बनाकर रखें। कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ा मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। नौकरी या कारोबार में किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी ना करें। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here