राशिफल 24 मार्च : जानिए क्या कहती है आपकी राशि

217

         24 मार्च का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्थी रात 8:51 बजे तक फिर पंचमी। नक्षत्र : स्वाति सुबह के 7:42 बजे तक फिर विशाखा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:03 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 5:00 से 6:30 बजे तक।


         25 मार्च का पंचांग

सोमवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : पंचमी रात 8:00 बजे तक फिर षष्ठी। नक्षत्र : विशाखा सुबह के 7:04 बजे तक फिर अनुराधा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:03 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 7:55 से 9:26 बजे तक।



           दैनिक राशिफल 

मेष- दिन ठीक रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं। जरूरी काम निपटाने में समस्या महसूस कर सकते हैं। अपव्यय के योग हैं, खर्च को लेकर सावधान रहें। सामाजिक कार्य में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

वृष- किसी करीबी, परिवारजन व सहयोगियों की मदद आपको मिल सकती है। कुछ पुराने मामले फंस सकते हैं। न्यायिक मामलों के परिणाम अटक सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवारजन के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नए कार्य को शुरू करने के बारे में ना सोचें। सोच समझकर खर्चा करें अपव्यय होने के योग हैं। पैसा निवेश करने के लिए समय अच्छा नहीं है। खानपान में सतर्कता बरतें।

कर्क- कोई भी अहम फैसला लेने से पहले किसी बड़े की सलाह लें। आपके व्यवहार कुशलता की प्रशंसा हो सकती है। किसी भी कार्य को टालें नहीं समय पर पूरा कर लें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

सिंह- सारे पुराने काम आपके निपट जाएंगे। कुछ जरूरी कार्यों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। रोजगार के नए अवसर आपके सामने आएंगे। आय वृद्धि के योग हैं। पुराने रोग समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।

कन्या- जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी समस्याओं को निपटाने में अहम भूमिका निभाएंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग है कोशिश करें कि ना जाएं। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला- आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे व आपके काम करने के तरीके की प्रशंसा होगी। अधिकारी से अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। परिवारजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपव्यय होने के योग है। खर्चों पर थोड़ा सावधानी रखें। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- वाणी पर संयम रखें अन्यथा आप विवाद में पड़ सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं इसलिए सोच समझ कर बोलें। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा हो सकता है। कार्य क्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें।

धनु- आपके अंदर उत्साह का संचार होगा व आप अपने सारे काम सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। परिवार के लिए समय निकालें व अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात होने के योग हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर- आज आप अपनी दिनचर्या के हिसाब से कार्य करने में थोड़ा आलस महसूस कर सकते हैं। किसी चीज की कमी आपको महसूस हो सकती है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें व अपने मन की बात उनके सामने रखें। पुराने रोगों से समस्या उत्पन्न हो सकती है सावधान रहें।

कुंभ- आपके काम की प्रशंसा होगी। लोग आपके व्यवहार कुशलता की तारीफ करेंगे व आपसे प्रभावित भी होंगे। किसी करीबी की सहायता करनी पड़ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण योजना को किसी के साथ साझा ना करें। आय से अधिक खर्चा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। लोगों की अपेक्षाएं आपसे बढ़ी हुई होंगी। कार्य क्षेत्र में कार्य करने में मन लगेगा। कारोबारियों को छोटा मोटा फायदा हो सकता है परंतु अभी निवेश ना करें। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here