राशिफल 29 मार्च : होगा समस्या का समाधान या करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

234

          29 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी पूरा दिन और रात 12:48 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : पूर्वा आषाढ़ दिन के 12:42 बजे तक फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:02 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:55 से 12:27 बजे तक।


         30 मार्च का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : दसमी पूरा दिन और तड़के 3:21 बजे तक फिर एकादशी। नक्षत्र : पूर्वा आषाढ़ दिन के 3:39 बजे तक फिर श्रावण। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:02 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 9:23 से 10:55 बजे तक।



              दैनिक राशिफल 

मेष- कोई भी अहम पारिवारिक फैसला जीवन साथी के साथ बात विचार कर कर ही लें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। रोजगार से संबंधित फैसले अभी टाल दें। पारिवारिक कारोबार है तो मुनाफा हो सकता है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

वृष- धन लाभ होने के योग हैं। परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा। कारोबारिक मुनाफा हो सकता है। निवेश के बारे में योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के परिणाम में सफलता मिल सकती है। खानपान में सतर्कता बरतें।

मिथुन- अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की तरफ अगर कार्य कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पर भी अति विश्वास ना करें। कुछ लोग आप से अपने संबंध सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- पुराने सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। नई चुनौतियां आपको थोड़ा दबाव में डाल सकती हैं। आपके कार्य क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। विरोधी थोड़ा परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं पर असफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से चल रही किसी बीमारी का अंत हो सकता है।

सिंह- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव आपके अंदर नकारात्मकता ला सकता है उसको खुद पर हावी ना होने दें नुकसान झेलना सकता है। जीवन साथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्चा होने के योग हैं। शारीरिक व मानसिक तनाव रहेगा।

कन्या– परिवार जन का सहयोग मिलेगा। किसी करीबी मित्र से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नई रोजगार की तलाश में है तो सफलता मिलने के योग हैं। किसी भी विषय पर ज्यादा सोचें नहीं स्थितियों को सामान्य होने का वक्त दें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

तुला- अगर कोई बड़ा फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं तो घर के किसी बड़े की सलाह लें। माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है व यात्रा का मन भी बना सकते हैं। किसी अहम योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। भाइयों से आर्थिक सहायता मिलने के योग है। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का अंत हो सकता है। पुराने रोग ठीक होने के योग हैं।

धनु- कार्य के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन व्यस्तता में बीतेगा। साथ काम करने वालों के साथ संबंध सुधरेंगे परंतु कुछ लोगों पर संदेह भी हो सकता है। सिर्फ बोलें नहीं लोगों की बातों को सुने भी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। थकान महसूस कर सकते हैं।

मकर- दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। छोटी मोटी परेशानियों का अंत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कर्ज़ का लेन-देन हो सकता है। निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो समय ठीक है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग है। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल होंगे। सिर्फ तर्कसंगत बातें ही बोले फालतू की बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करें। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- भूमि भवन की खरीद बिक्री की योजना बना सकते हैं। पैतृक जमीन जायदाद से जुड़े कुछ मामले आपके सामने आ सकते हैं कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा व अधिकारियों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप सफल होंगे। जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here