राशिफल 5 जून : कौन सा है मुहूर्त शुभ जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

187

                                 5 जून का पंचांग

बुधवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : द्वितीया दिन के 12:03 बजे तक फिर तृतीया। नक्षत्र : आर्द्रा रात के 09:55 बजे तक फिर पुनर्वसु। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : नहीं है। राहुकाल : दिन के 12:19 बजे से 02:02 बजे तक।


                                  6 जून का पंचांग

बृहस्पतिवार, ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष। तिथि : तृतीया सुबह के 09:55 बजे तक फिर चतुर्थी। नक्षत्र : पुनर्वसु रात के 08:29 बजे तक फिर पुष्य। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:52 बजे से 12:47 बजे तक। राहुकाल : दिन के 02:03 बजे से 03:46 बजे तक।



                                  दैनिक राशिफल

मेष- अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परेशानियों को निपटाने में आपका दिन जाएगा। लोग आपके कामकाज के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी दे सकता है। किसी बात को लेकर झुंझलाहट हो सकती है। अधिकारियों के साथ रिश्ते थोड़े खराब हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए चली आ रही दिक्कतें खत्म हो सकती हैं। थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं।


वृष- मन को शांत बनाकर रखें। आगे बढ़ने के नए अवसर आपको मिलेंगे। किसी भी बात पर शांति से विचार करें। व्यावहारिक बनकर रहें। हर समस्या से आसानी से निपट लेंगे। नई योजनाएं बना सकते हैं। छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा ना करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश सोच समझ कर करें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है।


मिथुन- किसी व्यक्ति के साथ अगर मनमुटाव चल रहा था तो संबंध मजबूत होंगे। दिन ठीक-ठाक है। कुछ बिगड़े हुए रिश्ते सुधर सकते हैं। किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला ना लें। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा परेशान रह सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


कर्क- कारोबार से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं जो आने वाले दिनों में फायदा दे सकती हैं। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कुछ अहम फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। धन हानि के योग हैं। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु उसकी अपेक्षा में परिणाम नहीं मिल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे। परिवार में किसी की सेहत के प्रति आपकी चिंता बढ़ सकती है।


सिंह- कोशिश करेंगे तो हर काम में सफलता मिलेगी। सकारात्मक नजरिया बनाकर रखें। किसी व्यक्ति से अपेक्षित मदद मिल जाएगी। साझेदारी का कार्य शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा है। धन लाभ होने के योग हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।


कन्या- पुराना कोई विवाद सुलझ जाएगा। सभी अधूरे काम समय पर निपट जाएंगे दोस्तों के साथ मन की बात साझा कर सकते हैं। व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। पिछले कुछ दिनों में जिन चीजों की वजह से परेशान थे वे मामले सुलझ जाएंगे। किसी का अहम विवाद सुलझाने में आप भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है परंतु ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।


तुला- परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। हर काम पूरा हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। निवेश करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत ठीक रहेगी।


वृश्चिक- आप कामकाज और परिवार में तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपके दिमाग में नए विचार आते रहेंगे। छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने से बचें। अपनी बातें गुप्त रखें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा बोलें नहीं नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी वाली बात पता लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


धनु- कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जो भी फैसला लेंगे वह सही साबित हो सकता है। कोई भी निवेश करने से पहले परिवार वालों की सलाह अवश्य ले लें। किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।


मकर- विरोधियों पर हावी रहेंगे। कानूनी मामलो में सफलता मिल सकती है। पैसों का लेनदेन समाप्त हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। कोई काम अगर किसी वजह से टल रहा था तो वह भी पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी की कोई बात आप को ठेस पहुंचा सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। रोजगार की तलाश में लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को फायदा होने के योग हैं। मौसमी रोग से थोड़ा बच कर रहें।


कुंभ- कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। कुछ लोग सहायता कर सकते हैं। पदोन्नति के योग हैं। कारोबारियों को फायदा होगा। हर समस्या का समाधान मिल जाएगा। रोजमर्रा के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए दिन अच्छा है। पद लाभ हो सकता है। कोई योजना सफल हो जाएगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। लेन-देन से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।


मीन- कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। खुद पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास कम ना होने दें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। कुछ बातों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। कारोबार से जुड़े फैसले लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here