राशिफल 09 जुलाई : जानिये क्या कहती है आपकी राशि

1622
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

                             9 जुलाई का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : अष्टमी 10 जुलाई रात के 03:31 बजे तक उसके बाद नवमी। नक्षत्र : हस्त शाम के 05:16 बजे तक उसके बाद चित्रा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:58 से 12: 53। राहुकाल : दिन के 15:52 बजे से 05:35 बजे तक।


                            10 जुलाई का पंचांग

बुधवार, आषाढ़ मास शुक्लपक्ष। तिथि : अष्टमी रात के 10:24 बजे तक उसके बाद नवमी। नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी दिन के 02:22 बजे तक उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) सुबह के 11:53 से 12: 53। राहुकाल : सुबह के 07:10 बजे से 08:54 बजे तक।



                                   दैनिक पंचांग

मेष- पैसों के मामले में देन लेन करनी पड़ सकती हैं। थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। विरोधी प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। ज्यादा संवेदनशील ना बनें। व्यवहार को संतुलित बनाकर रखें। थोड़ी थकान लग सकती है।

वृष- कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। कोई अहम फैसला लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ले सकते हैं। कर्ज देने से बचें। विद्यार्थी अगर किसी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह आपके अनुकूल आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व प्रेम प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- अब आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। पैसा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं लाभ होगा। कोई भी अहम निर्णय लेने के बारे में सोच रहे हैं तो सिर्फ लोगों की बातों को ना सुने खुद के निर्णय पर भी भरोसा रखें। विद्यार्थी वर्ग गलत संगति में पड़ सकते हैं खुद पर काबू रखें।

कर्क- कहीं पर निवेश कर रखा है तो वह पैसा फंस सकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं परेशान ना हो स्थितियां जल्द ही अनुकूल हो जाएंगी। अपने व्यवहार में धैर्य बनाकर रखें। आप अपने व्यवहार में चिंता अनुभव कर सकते हैं।

सिंह- रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। सहयोगियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी में पढ़ाई को अनदेखा ना करें।

कन्या- परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन साथी का प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, ध्यान रखें।

तुला- दिन अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों की मदद से आपके सभी कार्य एकदम सही समय पर पूरे हो जाएंगे। आपकी व्यवहार कुशलता व कार्य क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। परिवार को समय दें। करीबी लोगों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकते हैं जो आपको चिंतित कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य के लिए आपकी चिंता बढ़ सकती है। संतान पक्ष से कोई खुशी प्राप्त होगी।

धनु- विद्यार्थी वर्ग को कम मेहनत में ही अधिक परिणाम मिलने की उम्मीद है। दिन अच्छा है कोई नई योजना पर कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं सफलता मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर- कोई पुरानी योजना सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार कर रहे हैं तो बड़ों की सलाह अवश्य ले लें। माता पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ- राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए समय अच्छा है आपको फायदा मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवारजनों के साथ मौज-मस्ती में खर्च हो सकता है। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कारोबारी साझेदारी कर सकते हैं।

मीन- कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी से भावनात्मक बात कर सकते हैं। व्यवहार व गुस्से को काबू में रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करें। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आ सकते है। खानपान में सावधानी बरतें, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here