सपनों में छिपे संदेश का खुद जानें अर्थ

679
ब्रह्म तत्व और शरीर रचना का रहस्य जानें
ब्रह्म तत्व और शरीर रचना का रहस्य जानें।

Know the meaning of hidden message in dreams : सपनों में छिपे संदेश को आप खुद जान सकते हैं। ये निरर्थक नहीं होते। इनकी दुनिया रहस्यमय है। वैज्ञानिकों ने भी इसके अर्थ को स्वीकारा है। इसे लेकर दो विचारधारा है। ऋषि इसमें भविष्य के संकेत देखते थे। मनोवैज्ञानिक दमित इच्छाओं की प्रतिक्रिया मानते हैं।मनोवैज्ञानिक आगे कुछ कह नहीं पाते। ऋषियों ने सपनों की सटीक व्याख्या की है। उनके ज्ञान से कई लोगों ने भविष्यवाणियां की हैं। वे सही साबित हुईं। इससे आप भी सपनों में छिपे संदेश जान सकते हैं।

हर सपने कुछ बोलते हैं

हर सपने कुछ न कुछ बोलते हैं। यह हमारी कमी है कि हम उसे समझ नहीं पाते। ज्यादातर लोग तात्कालिक जीवन से उसका संबंध न ढूंढ पाने से चुप बैठ जाते हैं। ऋषियों इस पर काफी शोध किया है। उन्होंने इसे भावी जीवन का संकेत माना है। उन्होंने इसकी तर्कपूर्ण व्याख्या की है। हर सपने के अर्थ बताए हैं। इसकी सत्यता का कई लोग करते हैं। नीचे कुछ प्रमुख स्वप्न दे रहा हूं। साथ ही उसके संकेत और भावी अर्थ भी दे रहा हूं। आप खुद इन्हें आजमाएं। फिर महसूस करें कि यह कितना सही है।

स्वप्न देखने के समय का भविष्य से संबंध

स्वप्न देखने के समय का भविष्य से सीधा संबंध है। अर्थात किस समय आपने स्वप्न देखा है? उससे आकलन होता है कि भविष्य में कैसा फल मिलेगा। यदि आपने दिन में स्वप्न देखा तो उसका खास असर नहीं पड़ता। आमतौर पर यह अतृप्त इच्छाओं को व्यक्त करता है। रात में देखे स्वप्न अहम होते हैं। ये भविष्य के संकेत देते हैं। पहले प्रहर में देखे स्वप्न का फल मिलने में साल गुजर जाता है। दूसरे प्रहर का फल आठ माह में मिलता है। तीसरे प्रहर का तीन माह में फल मिलता है। चौथे प्रहर का एक माह में  फल मिलता है। सूर्योदय से थोड़ा पहले का फल शीघ्र मिलता है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

जानें उसके शुभ व अशुभ फल

सपनों में छिपे संदेश को समझना आसान है। सपने में कोयल देखें तो व्यर्थ के झगड़े में फंसेंगे। दलदल दिखे तो चिंता बढ़ेगी। कीचड़ में धंसने पर कष्ट होगा। यदि रस्सी दिखे तो परेशानी वाली यात्रा का योग बनेगा। हरे घास का मैदान दिखे तो धन संग्रह करेंगे। रोटी खाते हुए देखने पर पदोन्नति व धनलाभ होगा। सपने में घड़ा दिखने पर संकट दूर होता है। बिल्ली दिखे तो चोर या शत्रु से पाला पड़ने का संकेत समझें। घर बनाते दिखे तो प्रसिद्धि मिलेगी। बिल्ली या बंदर काटे तो रोग व संकट बढ़े। लोहा देखने पर धनवान से धन मिलेगा। तलवार देखने का मतलब युद्ध में विजय है। मोती देखने को कन्या जन्म का संकेत मानें।

सपने में शव दिखे तो इच्छा पूरी होगी

सपने में शव दिखे तो इच्छा पूरी होगी। पत्थर दिखे तो मित्र शत्रु बनेगा। साथ ही विपत्ति आएगी। पान खाने का अर्थ सुंदर स्त्री से संपर्क होगा। बाजार देखने से दरिद्रता दूर होती है। सफेद फूल दुख से छुटकारे का संकेत है। दीवार में कील ठोकना मुराद पूरी होने का संकेत है। सिंहासन देखने का मतलब बहुत सुख मिले। खूंटा देखने से धर्म में रुचि बढ़ेगी। अंग-भंग देखने से बहरा हो सकते हैं। धरती पर बिस्तर लगाते देखने से प्रसिद्धि व पदोन्नति मिलेगी। सूखा पेड़ दिखे तो भारी दुख मिलेगा। सफेद सांप देखने से धन की प्राप्ति होगी। शराब पीते देखने से मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट होता है। शेर हाथी व घोड़ा दिखे तो यश में वृद्धि होगी। खेती देखने से संतान प्राप्ति का योग समझें।

कटा मस्तक दिखे तो राजयोग समझें

सपने में कटा मस्तक दिखे तो राजयोग समझे। अर्थात बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। भूकंप देखें तो संतान को कष्ट व दुख का संकेत समझें। छाती देखना स्त्री के वश में होने का संकेत है। सीढ़ी देखने से सुख-संपत्ति बढ़ती है। रोते देखने से प्रसन्नता प्राप्त होती है। लाठी दिखे तो सम्मान मिलेगा। वैसे जुआ खराब माना जाता है लेकिन में सपने में खेलना शुभ है। यह व्यापार में लाभ का संकेत है। खाई देखने से धन व प्रसिद्धि की उम्मीद करनी चाहिए। शराब पीना मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट का संकेत है। कुत्ता देखने से उत्तम मित्र मिलेगा। तेल लगाते देखने से मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट समझे। धनुष खींचते देखने से लाभप्रद यात्रा का योग बनेगा। ग्रहण देखने से सप्ताह भर में मृत्यु का खतरा होगा।

सपने में जंगल देखना दुख दूर होने का संकेत

जंगल देखने से दुख दूर होने का संकेत है। बैल व गाय देखने में स्वास्थ्य बेहतर होगा। सपने में जहाज देखने पर ज्यादा खर्च होगा। साथ ही परेशानी में कमी आएगी। लोमड़ी या सियार दिखे तो समझें कि नजदीकी से धोखा मिलगा। अर्थी देखने से रोग से मुक्ति होगी। हाथी चढऩे पर ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। जलता दीपक देखने से आयु बढ़ेगी। पेशाब करने से धन लाभ होगा। कुएं का पानी देखने पर जीत मिलेगी। अपनी शादी देखना ऐशो-आराम का संकेत है। आंधी व बिजली गिरते देखने पर मुसीबत में फंस सकते हैं। शरीर में विष्टा लगा दिखे तो धन लाभ होगा। घर पर वर्षा होते दिखे तो कलह और रोग बढ़ेगा। इलाके में वर्षा होती दिखे तो समझें कि सुख और प्रसन्नता का है।

खुद को जेल जाते देखा तो शुभ होगा

खुद को जेल में देखना शुभ संकेत है। मतलब पुत्र प्राप्ति हो सकता है। हरी-भरी फुलवारी देखने से धन-जन की वृद्धि होती है। मांस-मछली खाते देखने से अचानक धन लाभ होगा। सपने में पितर दिखें तो वंश बढ़ने का संकेत मानें। समुद्र देखने से धन व यश की प्राप्ति होती है। दांत टूटते देखना भविष्य में संकट का प्रतीक है। पूजा करते दिखे तो आकस्मिक धन लाभ होगा। घर का दरवाजा दिखे तो बड़े आदमी से मित्रता होगी। लाल फूल देखने से पुत्र सुख का संकेत समझें। झंडा देखने से धर्म की वृद्धि होगी। गहने चोरी होते दिखे तो धन हानि होगी। नदी में तैरते देखने से कष्ट दूर होता है। शीशे में मुंह देखने से स्त्री से प्रेम होगा।

सपने में अंग भंग देखना अशुभ

सपने में अंग भंग दिखे तो मृत्यु सदृश कष्ट होगा। धन का नाश व आय संबंधी परेशानी भी संभव है। जूता चोरी होने का अर्थ बीमार होना समझें। यदि खुद बचे तो मित्र पर संकट समझें। सपने की व्याख्या करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार के सपने को सामान्य नहीं मानें। नशे में धुत, कमजोर एवं तनाव में देखे सपने इस पैमाने पर फिट नहीं हैं। उन्हें अपवाद की श्रेणी में रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो चूक होगी। आप सपनों में छिपे संदेश का सही आकलन नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- ध्यान के चमत्कार- 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here