क्या रहेगा सितारों का साथ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

156

 

      13 अप्रैल का पंचांग 

शनिवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : अष्टमी दिन के 11:41 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : पुनर्वसु सुबह 8.59 बजे तक तक फिर पुष्य। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11.57 से 12.47 बजे तक। राहुकाल : दिन के 9:12 से 10:47 बजे तक।


       14 अप्रैल का पंचांग

रविवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : नवमी सुबह के 9:36 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : पुष्य सुबह 7.41 बजे तक तक फिर अश्लेषा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11.56 से 12.47 बजे तक। राहुकाल : शाम के 5:07 से 6:42 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- आपका दिन पैसों के लिहाज से अच्छा है। आप अपने खर्च पर काबू पा सकेंगे साथ ही साथ धन की बचत होगी। आपके आसपास या घर-परिवार में नकारात्मक स्थिति हो तो उस नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। नौकरीपेशा लोगों के व्यवहार में आक्रमकता बनी रहेगी व्यवहार में संतुलन बना के रखें । आपके लिए फायदेमंद होगा। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।मीन- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। पदोन्नति या आय में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति खरीद सकते हैं योग अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है, व्यापार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।

वृष- आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी, फंसे हुए पैसों की प्राप्ति हो सकती हो। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। लोगों के बीच में अपनी व्यवहार कुशलता से प्रसिद्धि पाने में सफल होंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूसरों के साथ विवाद में न पड़ें।

मिथुन- जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं उनमें सफलता पाने के लिए कुछ त्याग करने पड़ सकते हैं। अपनी बातें किसी से साझा न करें, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक और कार्य की जिम्मेदारियों की वजह से खुद के लिए समय निकालने में अक्षम होंगे। कारोबारिक फायदा हो सकता है।

कर्क- किसी योजना पर विचार कर रहें हैं तो उस पर कार्य शुरू कर सकते हैं दिन अच्छा है। कुछ फायदे के सौदे भी हो सकते हैं। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। फालतू की चीजों पर परेशान न हो, समस्याओं का शांति से हल निकालें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस वजह से खर्च भी बढ़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह- दिन शुभ है, सारे जरुरी काम आज निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बितेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते दोस्तों के साथ कम समय मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। बड़ों का सानिध्य और प्रेम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी ऊर्जावान बने रहेंगे सहयोगियों को पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, पर उस स्थिति से आप निपट पाने में सफल होंगे। आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कारोबार में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है, उससे परेशान न हो। सेहत के प्रति सचेत रहें। खानपान पर ध्यान दें।

तुला- नौकरीपेशा लोग संभावनाओं की तलाश करते रहें नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति व आय वृद्धि हो सकती है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। अधिकारी भी आज आपके कार्य से खुश रहेंगे। बड़ी योजनाओं पर कार्य करने का सोच रहें है तो अभी कुछ दिन के लिए टाल दें। परिवारजन व संतानपक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक- आपके व्यवहार कुशलता की सराहना की जाएगी । जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, वो फंस सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे, जिनसे आगे फायदा होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। थकान महसूस कर सकते हैं।

धनु- आज मन में उलझन बनी रह सकती है। आपके व्यवहार से लोगों को तकलीफ पंहुचेगी। आपके इस रवैये का फायदा विरोधी उठा सकते हैं। अधिकारी भी आपके कार्य से अप्रसन्न हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। मन थोड़ा अशांत रहेगा, धैर्य रखें। स्थिति ठीक हो जाएंगी।

कुंभ- साझेदारी के कारोबार में फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल नहीं होगी। धन हानि के भी योग हैं। किसी भी स्थिति को पूरी तरह से जाने बिना उस पर कोई भी टिप्पणी न करें, फायदे में रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। परिवार में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है।

मकर- आप अपनी कार्यक्षमता से लोगों और अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का दिन अच्छा बितेगा। मित्रों के साथ मिलकर किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं। कर्ज की लेन-देन न करें। परिवार में मनमुटाव रह सकता है। जीवनसाथी की राय को अनदेखा न करें। माता का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है।

मीन- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। पदोन्नति या आय में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति खरीद सकते हैं योग अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है, व्यापार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here